Amazon ने शुरू की नई सर्विस, आपकी एक आवाज में प्ले होंगे आपके फेवरेट गाने

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: March 1, 2018 12:28 PM2018-03-01T12:28:49+5:302018-03-01T12:28:49+5:30

अमेजन प्राइम मेंबर्स को ऐड फ्री म्यूजिक की सुविधा भी मिलेगी।

Amazon Prime Music service now available in India | Amazon ने शुरू की नई सर्विस, आपकी एक आवाज में प्ले होंगे आपके फेवरेट गाने

Amazon ने शुरू की नई सर्विस, आपकी एक आवाज में प्ले होंगे आपके फेवरेट गाने

Highlightsयूजर्स को ऑफलाइन गाने डाउनलोड करने का ऑप्शन भी मिलेगा।Alexa वॉयस सपोर्ट दिया गया हैअमेज़न प्राइम म्यूजिक भारत में पहले से मौजूद 'Google Play Music', 'Savan', 'Wynk' और 'Gaana' जैसे ऐप को टक्कर दे सकता है।

नई दिल्ली, 1 मार्च। ई-कॉमर्स साइट अमेजन ने यूजर्स के लिए अपने नई सर्विस की शुरूआत कर दी है। अमेजन ने अपना ‘Prime Music’ लॉन्च किया है। आपको बता दें कि कंपनी ने प्राइम म्यूजिक सर्विस को पिछले साल एक्सक्लूसिव तौर पर पर Eco डिवाइस के लिए पेश किया था लेकिन अब यह सेवा सभी एंड्रॉयड और आईओएस डिवाइस के लिए उपलब्ध कराई गई है। इसी के साथ ही इस सर्विस का लाभ आप डेस्कटॉप वर्जन पर ले सकते हैं। यानी कि कंपनी ने प्राइम म्यूजिक का डेस्कटॉप वर्जन भी पेश किया है।

अमेजन अपने प्राइम मेंबर्स को उनके सालाना मेंबरशिप के साथ प्राइम वीडियो की सर्विस फ्री में दे रहा है। यानी कि अमेजन प्राइम मेंबर्स को इसके लिए अलग से भुगतान करने की जरुरत नहीं होगी। वहीं, अमेजन प्राइम मेंबर्स को ऐड फ्री म्यूजिक की सुविधा भी मिलेगी। अमेजन ने साल 2016 में भारत में अपनी प्राइम सर्विस शुरू की थी।

इसे भी पढ़ें: Aircel ने दिवालिया घोषित करने के लिए NCLT को दी अर्जी, यूजर्स को होगा नुकसान

अमेजन ‘Prime Music’ की कीमत और उपलब्धता

यूजर्स के लिए यह सर्विस एंड्रॉयड व आईओएस मोबाइल फोन ऐप, डेस्कटाप ऐप व वेब प्लेयर, अमेजन फायर टीवी स्टिक तथा अमेजन इको उपकरणों पर उपलब्ध कराया गया है। आपको बता दें कि कंपनी की प्राइम सर्विस का सब्सक्रिप्शन लेने के लिए यूजर्स को 999 रुपये सालाना देने होंगे।

कैसा है Amazon Prime Music

इस सर्विस में यूजर्स हिंदी के अलावा इंग्लिश, बांग्ला, तेलुगू, तमिल, कन्नड़, पंजाबी, मराठी, गुजराती, मलयालम और राजस्थानी भाषा में गाने सुन सकेंगे।

इस म्यूजिक सर्विस में यूजर्स को ऑफलाइन गाने डाउनलोड करने का ऑप्शन भी मिलेगा।

इसमें Alexa वॉयस सपोर्ट मिलेगा जिससे आप अपनी आवाज से गाने सर्च कर गाने सुन सकेंगे।

कंपनी ने दावा किया है कि अमेजन प्राइम म्यूजिक इंडियन और इंटरनेशनल आर्टिस्ट्स के लाखों गाने मौजूद है।

इसे भी पढ़ें: केवल 9 फीसदी कंपनियां चाहती हैं फुल डिजिटलाइजेशन: रिपोर्ट

कहा जा रहा है कि अमेज़न प्राइम म्यूजिक भारत में पहले से मौजूद 'Google Play Music', 'Savan', 'Wynk' और 'Gaana' जैसे ऐप को टक्कर दे सकता है। मगर इन ऐप्स के बीच अपनी जगह बनाना प्राइम म्यूज़िक के लिए चुनौती हो सकती है क्योंकि सावन जैसे ऐप के लिए यूज़र्स को किसी भी तरह से पैसे नहीं देने होते हैं यानी कि इन्हें आसानी से फ्री में सुना जा सकता है।

Web Title: Amazon Prime Music service now available in India

टेकमेनिया से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Amazonअमेजन