Amazon पर अब बिना क्रेडिट कार्ड के भी EMI पर कर सकते हैं खरीदारी

By जोयिता भट्टाचार्या | Published: September 20, 2018 05:03 PM2018-09-20T17:03:16+5:302018-09-20T17:03:16+5:30

यूजर अब डेबिट कार्ड से भी पेमेंट कर पाएंगे। साथ ही किसी सामान को खरीदने के लिए आपको एक साथ पूरा पेमेंट भी नहीं करना होगा। आप EMI पर भी खरीदारी कर सकते हैं।

Amazon launched Amazon Pay EMI feature help User to buy product on EMI | Amazon पर अब बिना क्रेडिट कार्ड के भी EMI पर कर सकते हैं खरीदारी

Amazon पर अब बिना क्रेडिट कार्ड के भी EMI पर कर सकते हैं खरीदारी

Highlightsअमेजन ने Amazon Pay EMI नाम से फीचर लॉन्च किया हैEMI पर भी खरीदारी कर सकते हैंयूजर को अपना डेबिट कार्ड लिकं करना होगा

नई दिल्ली, 20 सितंबर: देश की दिग्गज शॉपिंग वेबसाइट Amazon अपने यूजर्स को दे रहा है एक खास ऑफर। अमजेन इंडिया ने अपने साइट पर एक खास फीचर लेकर आया है। इस फीचर के तहत यूजर बिना किसी परेशानी के कोई भी सामान आसानी से खरीद सकता है। दरअसल, अमेजन अपने यूजर को बिना क्रेडिट कार्ड के सामान खरीदने का मौका दे रहा है।

अमेजन ने Amazon Pay EMI नाम से फीचर पेश किया है। इस फीचर को खास तौर पर उन यूजर को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है जो क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल नहीं करते। यानी कि यूजर अब डेबिट कार्ड से भी पेमेंट कर पाएंगे। साथ ही किसी सामान को खरीदने के लिए आपको एक साथ पूरा पेमेंट भी नहीं करना होगा। आप EMI पर भी खरीदारी कर सकते हैं।

जानें क्या है Amazon Pay EMI

अमेजन कंपनी Amazon Pay EMI फीचर पर यूजर को तुरंत क्रेडिट उपलब्ध कराएगी, जिससे आप EMI पर सामान खरीद सकते हैं। इसके लिए यूजर को अपना डेबिट कार्ड लिकं करना होगा। इससे EMI की किश्त अपने आप आपके डेबिट कार्ड से कट जाएगी।

इन बैंक के यूजर्स उठा पाएंगे फायदा

अगर आप अमेजन पे ईएमआई फीचर का फायदा उठाना चाहते हैं तो आपके पास HDFC Bank, ICICI Bank, Canara Bank, Citibank और Kotak Mahindra Bank का कार्ड होना जरुरी है। यूजर्स अपने सुविधानुसार 3 महीने से लेकर 12 महीने तक के समय में EMI का ऑप्शन चुन सकते हैं।

बता दें कि Amazon Pay EMI पर आप 8,000 हजार रुपये से लेकर 60,000 रुपये तक की खरीदारी कर सकते हैं। यह सुविधा केवल Amazon ऐप पर ही काम करती है। यह सुविधा एक्सचेंज ऑफर पर काम नहीं करती है। यह सुविधा आपको सिंगल आइटम परचेज पर मिलती है।

Amazon Pay EMI का ऐसे उठाए फायदा

यूजर को सबसे पहले अमेजन के ऐप में जाना होगा। अब Amazon Pay EMI पर रजिस्टर करने के लिए आपको अपना आधार और पैन नंबर देना होगा। इसके बाद अमेजन से अकाउंट वेरिफिकेशन के लिए आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP नंबर भेजा जाएगा। मोबाइल पर आए OTP नंबर को एंटर करने पर आपका अकाउंट वेरिफाइड हो जाएगा। इसके बाद लेंडिंग पार्टनर के जरिए आपका क्रेडिट लिमिट तय होगा जिसे आप भी देख सकते हैं। इसके बाद EMI किश्त की ऑटो रिपेमेंट के लिए आपको ऐप से अपना डेबिट कार्ड लिंक करना होगा।

Web Title: Amazon launched Amazon Pay EMI feature help User to buy product on EMI

टेकमेनिया से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे