'शहीद भगत सिंह' का मुस्कुराता हुआ वीडियो वायरल, इस तरह आप भी अपने करीबियों की तस्वीरों में डाल सकते हैं जान

By अमित कुमार | Published: March 1, 2021 05:43 PM2021-03-01T17:43:19+5:302021-03-01T18:07:53+5:30

टेक्नोलॉजी की वजह से आज की दुनिया में बहुत कुछ संभव हो गया है। एक फीचर की मदद से आप भी अब अपने मृतकों की फोटो को बोलते हुए देख सकते हैं।

after Bhagat Singh video MyHeritage Deep Nostalgia Feature Is Going Viral | 'शहीद भगत सिंह' का मुस्कुराता हुआ वीडियो वायरल, इस तरह आप भी अपने करीबियों की तस्वीरों में डाल सकते हैं जान

शहीद भगत सिंह। (फोटो सोर्स- ट्विटर)

Highlightsकई स्वतंत्रता सेनानियों का वीडियो यूजर्स सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। इन तस्वीरों को देखकर उनके जिंदा होने का एहसास किया जा सकता है। अपने पूर्वजों की पुरानी तस्वीरों का इस्तेमाल कर आप भी वीडियो बना सकते हैं।

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में रहने वाले कीर्तिक शशिधरन का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कीर्तिक शशिधरन पेशे से एक लेखक हैं जो अक्सर न्यूजपेपर में अपनी कॉलम में लिखते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने शहीद भगत सिंह का एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो को एनिमेटेड किया गया है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। 

शशिधरन ने कई ऐतिहासिक व्यक्तित्व का वीडियो शेयर किया है। स्वामी विवेकानंद, लोकमान्य तिलक, लेखक मुंशी प्रेमचंद और कस्तूरबा गांधी जैसे कई हस्तियों के वीडियो को शशीधरण ने अपने ट्विटर पर पोस्ट किया है। शशिधरन ने भगत सिंह का आंखे चमचमाते और मुस्कुराते हुए वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि प्रेरणा देने वाले भगत सिंह की एक दम असली तस्वीर एक क्रांतिकारी आवाज जिसे 24 साल की उम्र में फांसी पर चढ़ा दिया गया था। 

'डीप नॉस्टैल्जिया' की मदद से लोग बना रहे हैं वीडियो

इस वीडियो को वेबसाइट MyHeritage के 'डीप नॉस्टैल्जिया' से एनिमेटेड किया गया है। MyHeritage ने एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा है, "यह फीचर सही मायने में 'आपके पुराने परिवार के फोटो को जीवन में लाता है।  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस फीचर 'डीप नॉस्टैल्जिया' से पुरानी तस्वीरों को वीडियो का शक्ल दिया जा सकता है। जैसे पलके झपकाना, होठों पर मुस्कुराहट लाना, फैंस को एनिमेटेड वीडियो का यह फीचर खूब पसंद आ रहा है। 

आप भी आसानी से बना सकते हैं इस तरह के वीडियो

MyHeritage नामक वेबसाइट आपके डीएनए टेस्ट और आपकी जानकारी के आधार पर कई जानकारियां प्राप्त कराता है। इस वेबसाइट पर लॉगिन करने के बाद  'डीप नॉस्टैल्जिया' फीचर की मदद से कुछ ही संकेड में आप भी वीडियो बना सकते हैं। इस फीचर का इस्तेमाल आप अपने फोन पर भी कर सकते हैं। कई लोग पुराने लोगों की तस्वीरों को एडिट कर सोशल मीडिया पर अब तक पोस्ट कर चुके हैं। 

इस तरह जा सकते हैं वेबसाइट पर...  https://www.myheritage.com/deep-nostalgia

Web Title: after Bhagat Singh video MyHeritage Deep Nostalgia Feature Is Going Viral

टेकमेनिया से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे