साल 2017 के यूट्यूब स्टार, जिन्होंने आपको पूरे साल एंटरटेन किया है

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: December 14, 2017 11:46 AM2017-12-14T11:46:41+5:302017-12-14T15:56:02+5:30

आज बात उन वीडियो की जिन्होंने 2017 में भारत यूजर्स ने सबसे ज्यादा देखा। इन वीडियो में ब्रिटिश गायक �..

Most Popular Youtube Videos of 2017 in India | साल 2017 के यूट्यूब स्टार, जिन्होंने आपको पूरे साल एंटरटेन किया है

साल 2017 के यूट्यूब स्टार, जिन्होंने आपको पूरे साल एंटरटेन किया है

आज बात उन वीडियो की जिन्होंने 2017 में भारत यूजर्स ने सबसे ज्यादा देखा। इन वीडियो में ब्रिटिश गायक के हिट सॉन्ग से लेकर कनपुरिया वीडियो तक शामिल हैं।

1- बीबी की वाइन्स ग्रुप स्टडी- उनका असली नाम भुवन बम है लेकिन दुनिया 'बीबी की वाइन्स' के नाम से जानती है। गजब़ का टैलेंटेड बंदा है। राइटिंग, एक्टिंग, ए़डिटिंग, कैमरा सबकुछ खुद ही कर लेता है। भुवन के वीडियो 'ग्रुप स्टडी' को अब तक एक करोड़ 90 लाख बार देखा जा चुका है। आठ महीने पहले इस वीडियो को यूट्यूब पर अपलोड किया गया था। फिलहाल 2017 में व्यूज के नाम पर ये टॉप पर है। पचास लाख से ज्यादा लोग इनको सब्सक्राइब कर चुके हैं।

2- जिमिक्की कम्माल- मोहनलाल की मलयालम फिल्म ‘वेलीपदिन्ते पुष्टकम’ के एक गाने पर किए गये कुछ लड़कियों के ग्रुप डांस का वीडियो भारत में इस साल दूसरा सबसे पॉपुलर वीडियो रहा। इस वीडियो को 30 अगस्त को इंडियन स्कूल ऑफ कॉमर्स अकाउंट से यूट्यूब पर डाला गया था। तब से लेकर आज तक इसे करीब एक करोड़ 90 लाख बार देखा जा चुका है। ये वीडियो इतना पॉपुलर हुआ कि कई और लोगों ने इस पर परफॉर्म करके वीडियो शेयर किया। लोगों ने इसे 'जिमिक्की कम्माल डांस चैलेंज' नाम दिया।

iframe width="560" height="315" src="https://www.youtube.com/embed/Och5LmLGQjI" rel="nofollow" frameborder="0" gesture="media" allow="encrypted-media" allowfullscreen>

3- शेप ऑफ यू- ब्रिटिश गायक एड शीरन को उनके गाने “शेप ऑफ यू” पूरी दुनिया में स्टार बना दिया। भारतीय भला क्यों पीछे रहते। ये अंग्रजी गाना भारत में साल 2017 में देखा गया ये तीसरा सबसे लोकप्रिय वीडियो रहा। “शेप ऑफ यू” जनवरी में रिलीज़ हुआ था। ये गाने करीब 44 देशों के पॉप चॉर्ट में नंबर वन रहा। इसके ओरिजिनल वीडियो को पूरी दुनिया में अभी तक 2.8 अरब बार देखा जा चुका है। लेकिन भारत में इसके ओरिजनल से ज्यादा काइली हनागामी के कोरियोग्राफी वाली वीडियो देखा गया। इस अब तक 11 करोड़ 90 लाख बार देखा गया है। साल 2017 में भारत में ये तीसरा सबसे लोकप्रिय गाना रहा है।

4- चाचा के पटाखे- 'मेक जोक ऑफ' नाम से यूट्यूब चैनल से अक्टूबर में अपलोड किए गये “चाचा के पटाखे” वीडियो  को अब तक एक करोड़ 80 लाख बार देखा जा चुका है। इस साल ये भारत में चौथा सबसे अधिक देखा गया वीडियो रहा। 'मेक जोक ऑफ' ने अभी तक अपने यूट्यूब चैनल पर छह वीडियो अपलोड किए हैं। पिछले तीन-चार महीने के अंदर इस अकाउंट को तेरह लाख से ज्यादा लोगों ने सब्सक्राइब कर लिया है। 

5- दैट डम्ब फ्रेंड इन एवरी ग्रुप- ये वीडियो अमित भड़ाना के अकाउंट से 29 जुलाई को पोस्ट किया गया है। इसे अब तक एक करोड़ 10 लाख बार देखा जा चुका है। फरीदाबाद के अमित ने 2012 में यूट्यूब पर अकाउंट बनाया था। उनके 23 लाख से ज्यादा लोग सब्सक्राइबर्स हैं। 

Web Title: Most Popular Youtube Videos of 2017 in India

झंड से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे