लाइव न्यूज़ :

Vinayaka Chaturthi 2023: फाल्गुन मास की विनायक चतुर्थी है कब? यहां जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

By अंजली चौहान | Updated: February 22, 2023 16:59 IST

हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार इस दिन का काफी खास महत्व है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने से धन, वैभव, सुख-शांति की प्राप्ति होती है। भगवान गणेश की पूजा करने से सभी दुख कट जाते हैं और आपके रुके हुए काम बन जाते हैं। 

Open in App
ठळक मुद्दे हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार विनायक चतुर्थी बहुत महत्वपूर्ण है इस दिन लोग भगवान गणेश की पूजा करते हैंइस दिन व्रत रखने का कास महत्व है

नई दिल्ली: हिंदू धर्म में भगवान शिव के बेटे भगवान गणेश की पूजा करने का खास महत्व है। किसी भी शुभ कार्य को शुरू करने से पहले भगवान गणेश की पूजा करना हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। भगवान गणेश को कई अन्य नामों से भी बुलाया जाता है, इसी में से एक है विनायक। भगवान हिंदू धर्म में बहुत अधिक महत्व रखते हैं और उन्हें विघ्नहर्ता माना जाता है।

चतुर्थी तिथि को भगवान गणेश का दिन माना जाता है और ऐसे में उनकी पूजा की जाती है। हालांकि, हर चंद्र मास में दो चतुर्थी तिथियां होती हैं। पहली जो अमावस्या के बाद आती है उसे विनायक चतुर्थी के नाम से जाना जाता है और दूसरी जो पूर्णिमा के बाद आती है उसे संकष्टी चतुर्थी के नाम से जाना जाता है। 

विनायक चतुर्थी 2023 पूजा का शुभ मुहूर्त

इस साल विनायक चतुर्थी 23 फरवरी, 2023 को मनाई जाएगी। इस दिन भक्त व्रत रखते हैं और भगवान विनायक की पूजा-अर्चना करते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, विनायक चतुर्थी तिथि 23 फरवरी को सुबह 03:24 बजे शुरू होगी और 24 फरवरी को दोपहर 01:33 बजे समाप्त होगी। विनायक चतुर्थी व्रत 23 फरवरी  गुरुवार को रखा जाएगा। इस दिन जो भी भक्त व्रत रखते हैं, भगवान उनकी सारी मनोकामनाएं पूरी करते हैं और उनके जीवन में सभी सुख-वैभव की प्राप्ती होती है। 

जानिए पूजन विधि 

- विनायक चतुर्थी के दिन प्रात: काल उठकर स्नान करें।- स्नान करने के बाद साफ वस्त्र धारण करें और घर के मंदिर या पास के किसी मंदिर में जाए। - मंदिर में भगवान गणेश की मूर्ति पर फूल, मिठाई चढ़ाए। - भगवान गणेश के सामने घी का दीपक जलाए और सच्चे मन से हाथ जोड़कर प्रार्थना करें। - भगवान गणेश को दूब या दूर्वा घास बहुत प्रिय है इसलिए किसी पार्क से तोड़कर पानी से धूलकर भगवान के चरणों में इसे जरूर अर्पण करें।- भगवान की पूर्जा-अर्चना करने के बाद अब आप व्रत का संकल्प लें और पूरे दिन भगवान को याद करें। 

विनायक चतुर्थी का महत्व 

हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार इस दिन का काफी खास महत्व है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने से धन, वैभव, सुख-शांति की प्राप्ति होती है। भगवान गणेश की पूजा करने से सभी दुख कट जाते हैं और आपके रुके हुए काम बन जाते हैं। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। लोकमत हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है, कृपया इस पर अमल करने से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें) 

टॅग्स :भगवान गणेशहिंदू त्योहारत्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग