नौकरी मिलने में हो रही है परेशानी तो जरूर करें ये 5 उपाय, बड़ी-बड़ी कंपनियों से आने लगेंगे ऑफर्स
By मेघना वर्मा | Published: November 19, 2019 11:15 AM2019-11-19T11:15:41+5:302019-11-19T11:15:41+5:30
कुछ लोगों की मेहनत कड़ी होती है मगर उनका भाग्य साथ नहीं देता। तो अगर आपकी मेहनत के साथ आपका भाग्य भी आपके साथ मिल जाए तो सफलता आपके कदम चूमेगी।
आज के समय में हर इंसान अच्छी से अच्छी जगह काम करना चाहता है। मगर पढ़ाई खत्म करने के बाद लोगों को अक्सर नौकरी की तलाश में महीनों का समय लग जाता है। कुछ लोगों को नौकरी मिलती भी है मगर किसी छोटी-मोटी जगहों पर। कई बार मेहनत करने के बाद भी लोगों को सफलता नहीं मिलती।
कुछ लोगों की मेहनत कड़ी होती है मगर उनका भाग्य साथ नहीं देता। तो अगर आपकी मेहनत के साथ आपका भाग्य भी आपके साथ मिल जाए तो सफलता आपके कदम चूमेगी। आइए आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ उपाय जिन्हें करने से आपको लाभ हो सकता है।
नौकरी के लिए करें ये 5 उपाय
1. अगर आप अभी-अभी पढ़ कर निकले हैं और सफल करियर की तलाश कर रहे हैं तो आपको चांदी का कड़ा कलाई में जरूर पहनना चाहिए। अगर ये संभव नहीं है तो एक चांदी की अंगुठी को सोमवार को धारण करें ऐसा करना आपके लिए शुभ होगा।
2. सोमवार के दिन रोजाना सुबह एक लोटे में दूध और जल के मिश्रण को मिलाएं उसे शिव जी को चढ़ाएं। ये उपाय लगातार 7 सोमवार को करें। ऐसा करने से भी आपको फायदा अवश्य होगा।
3. अगर किसी नौकरी में आपका सेलेक्शन होने में कोई बाधा आ रही हो तो एक लोहे का छल्ला बाएं हाथ की मध्यमा अंगुली पर पहने। इसे शनिवार शाम को धारण करें। ऐसा करना भी आपके करियर के लिए शुभ हो सकता है।
4. रोजाना सुबह हनुमान जी को लाल फूल अर्पित करें। इसके बाद 9 बार हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें। इस उपाय को लगातार 7 दिनों तक करें और इसकी शुरूआत मंगलवार से करें तो बेहतर होगा।
5. सोना और ताम्बा दोनों धातु को बराबर मात्रा में मिलाकर इसकी अंगुठी बनवाएं। इस अंगुठी को रविवार दोपहर को दाहिने हाथ की अनामिका ऊंगली में पहनें। साथ ही रोज सुबह भगवान सूर्य को जल जरूर चढ़ाएं। इससे आपको फायद अवश्य होगा।
(हम यह दावा नहीं करते की दी गई जानकारियां सत्य और सटीक हैं। इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)