लाइव न्यूज़ :

Vivah Panchmi 2019: भारत नहीं बल्कि इस देश में हुआ था माता सीता और श्रीराम का जन्म, विवाह मंडप है मौजूद

By मेघना वर्मा | Updated: November 29, 2019 09:57 IST

जनकपुर में वो स्थान भी है जहां राम और सीता माता का विवाह संपन्न हुआ था। विवाह पंचमी के दिन यहां लोग आकर राम-जानकी का आशीर्वाद लेते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइस जगह को राम विवाह मंडप के नाम से भी जाना जाता है। लोककथाओं की मानें तो विवाह पंचमी के दिन राम सीता का विवाह हुआ था।

अयोध्या के राजा राम और राजा जनक की पुत्री सीता के विवाह दिवस को विवाह पंचमी के नाम से जाना जाता है। मान्यता है कि मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी को भगवान राम और माता सीता की शादी हुई थी। इस साल विवाह पंचमी का ये त्योहार एक दिसंबर को पड़ रहा है। देश भर के हर हिस्सों में यह पर्व बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है। मगर क्या आप जानते हैं कि माता सीता और श्रीराम की शादी कहां हुई थी। आइए हम बताते हैं आपको। 

राम-जानकी का विवाह जनकपुर में हुआ था। जो वर्तमान समय में नेपाल में स्थित है। यहां हर साल धूम-धाम से राम और जानकी का विवाहोत्सव मनाया जाता है। बताया जाता है कि भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या से हर साल राम की बारात जनकपुर के लिए रवाना होती है। 

जानकी मंदिर है खास

पौराणिक कथा कि मानें तो जनकपुरी में रात और सीता का विवाह हुआ था। इसी जगह पर अब जानकी मंदिर का निर्माण करवा दिया गया है। इसे हिन्दू धर्म के लोग सबसे बड़ा तीर्थ स्थल भी मानते हैं। दुनिया भर से लोग इस मंदिर के दर्शन करने के लिए यहां आते हैं। इस मंदिर के भव्य  निर्माण की तारीफ हर कोई करता है। 

राम विवाह मंडप भी है मौजूद

जनकपुर में वो स्थान भी है जहां राम और सीता माता का विवाह संपन्न हुआ था। विवाह पंचमी के दिन यहां लोग आकर राम-जानकी का आशीर्वाद लेते हैं। इस जगह को राम विवाह मंडप के नाम से भी जाना जाता है। वहीं ये मंडप प्राचीन काल की वास्तु कला का बेहतरीन नमूना है। 

विवाह पंचमी पर क्यों नहीं होती शादी

लोककथाओं की मानें तो विवाह पंचमी के दिन राम सीता का विवाह हुआ था। जो इस साल 1 दिसंबर को पड़ रहा है। मगर शादी के बाद भगवान राम और सीता माता का जीवन कष्टों से भरा रहा। यही कारण है कि मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष को शादी के लिए अनुचित बताया जाता है। 

राजा जनक ने लिया था निर्णय

माना जाता है कि सीता माता के पिता राजा जनक ने ये फैसला लिया था कि जो भी शिव का धनुष जिसे पिनाक कहते हैं उठा पाएगा उसी से सीता का विवाह होगा। सीता स्वयंवर में कई राजकुमार आए थे। जिनमें से अयोध्या के राजकुमार राम भी थे। मर्हषि वशिष्ठ ने भगवान राम को शिव के धनुष की प्रत्यंचा चढ़ाने को कहा। 

टॅग्स :भगवान राम
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल