लाइव न्यूज़ :

Vijayadashami 2024 Upay: दशहरा के दिन कर लें सिर्फ ये 5 उपाय, धन, जमीन, रोग, परिवार से जुड़ी हर परेशानी होगी दूर

By रुस्तम राणा | Updated: October 11, 2024 14:05 IST

Dussehra 2024 Upay: हिंदू धर्म में दशहरे को अबूझ मुहूर्त भी माना जाता है, अर्थात इस दिन किए गए कार्यों में जातकों को विजय प्राप्त होती है। ऐसी भी मान्यता है कि इस दिन किए गए कुछ उपायों से अनेक प्रकार के लाभ प्राप्त होते हैं। 

Open in App

Vijayadashami 2024 Upay: विजयादशमी हिन्दू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है। इसे दशहरा के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू धर्म में दशहरे को अबूझ मुहूर्त भी माना जाता है, अर्थात इस दिन किए गए कार्यों में जातकों को विजय प्राप्त होती है। धार्मिक मान्यता है कि विजया दशमी के दिन रावण के पुतले का दहन किया जाता है। इसी दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर लंका पर विजय पाई थी। वहीं इसी दिन माँ दुर्गा ने महिषासुर का वध कर देवलोक को उसके आतंक से मुक्त कराया था। ऐसे में इस त्योहार को अधर्म पर धर्म की और असत्य पर सत्य की जीत के रूप में मनाया जाता है। इसके अलावा इस दिन शस्त्र पूजा का भी विधान है। ऐसी भी मान्यता है कि इस दिन किए गए कुछ उपायों से अनेक प्रकार के लाभ प्राप्त होते हैं। 

दशहरा पर्व से जुड़े कुछ विशेष उपाय

1. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दशहरा पर्व के दिन जया और विजया देवी की उपासना की जाती है। इस विशेष दिन पर अगर नीलकंठ के दर्शन होते हैं तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। साथ ही इस दिन रावण दहन के बाद गुप्त दान को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। 

2. मान्यता है कि आर्थिक समस्याओं से मुक्ति के लिए दशहरा पर्व के दिन झाड़ू का दान जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से विशेष लाभ मिलता है। इसके साथ दशहरा के दिन देवी माता के सामने रखी गई जयंती को काटकर अपने माथे या कान के पर रखना चाहिए। इससे भी लाभ मिलता है।

3. विद्या प्राप्त कर रहे छात्रों के लिए विजयादशमी का दिन विशेष होता है। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति के लिए पुस्तक पर जयंती रखना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से एकाग्रता और बुद्धि में विकास होता है व शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलती है।

4. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दशहरा के दिन नारियल को लाल वस्त्र में लपेटकर जनेऊ से बांधना चाहिए और श्री राम मंदिर में रख देना चाहिए। ऐसा करने से कार्य और व्यापार क्षेत्र में उन्नति प्राप्त होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

5. दशहरा पर्व के दिन शमी के वृक्ष की पूजा जरूर करनी चाहिए। इस दिन संध्या काल में शमी के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाने से सौभाग्य में वृद्धि होती है और सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

टॅग्स :दशहरा (विजयादशमी)हिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल