लाइव न्यूज़ :

वो प्रसिद्ध मंदिर जहां जाने से पहले करनी पड़ती है एक मस्जिद की परिक्रमा, जानिए क्या है ये परंपरा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 14, 2019 07:52 IST

सबरीमाला मंदिर: यह मंदिर भगवान अयप्पा के भक्तों की आस्था का केंद्र है। हाल के वर्षों में यहां महिलाओं को आने की इजाजत देने को लेकर बहस खूब चर्चा में रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देभगवान अयप्पा का प्रसिद्ध मंदिर है सबरीमाला मंदिरसबरीमाला मंदिर आने से पहले 'वावर मस्जिद' की परिक्रमा की है परंपरा

भारत में गंगा-जमुनी तहजीब की कई ऐसी मिसालें हैं, जो किसी को भी हैरान कर सकती हैं। इसी में एक दक्षिण भारत के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर का दर्शन भी है। हाल के वर्षों में सबरीमाला मंदिर महिलाओं के यहां आने के विवाद को लेकर खूब चर्चा में रहा।

वैसे, क्या आपको मालूम है कि इस मंदिर में दर्शन करने आने से पहले इसी के पास मौजूद एक मस्जिद की परिक्रमा करने की भी परंपरा है। मान्यता है कि सबरीमाला मंदिर आने से पहले इस मस्जिद की परिक्रमा की जाती है और वहां से प्रसाद लेकर ही आगे बढ़ा जाता है। यह परंपरा पिछले करीब 500 सालों या उससे भी पहले से चली आ रही है।

सबरीमाला मंदिर जाने से पहले वावर मस्जिद की परिक्रमा की है परंपरा

दरअसल, इस मस्जिद के जरिये भगवान अयप्पा के उस भक्त वावर (बाबर का मलयालम शब्द, पर ये मुगल शासक नहीं) को पूजा जाता है जो मुसलमान होते हुए भी अयप्पा पर आस्था रखता था और उसकी भक्ति ऐसी रही कि भगवान के मंदिर से पहले 'वावरस्वामी' का मस्जिद बनाया गया। वावर को ही हिंदू वावरस्वामी नाम से पुकारते हैं। 

इस मस्जिद की लगाई जाती है परिक्रमा

इस मस्जिद में एक ओर जहां हिंदू भक्त परिक्रमा और पूजा करते हैं वहीं, दूसरी ओर नमाज भी चल रही होती है। हिंदू श्रद्धालुओं को मस्जिद की परिक्रमा के बाद प्रसाद दिया जाता है। इसके बाद ही श्रद्धालु आगे की यात्रा के लिए बढ़ते हैं।

बता दें कि सबरीमाला मंदिर भगवान अयप्पा के भक्तों की आस्था का केंद्र है। केरल की राजधानी तिरुवंनतपुरम से करीब 180 किलोमीटर दूर पर्वत श्रृंखलाओं के घने वनों के बीच सबरीमाला मंदिर स्थित है। भगवान अयप्पा के दक्षिण भारत में ऐसे तो कई मंदिर हैं लेकिन इनमें सबसे खास सबरीमाला मंदिर ही है।

सबरीमाला मंदिर: वावर कौन थे और क्यों लगाई जाती है मस्जिद की परिक्रमा

वावर कौन थे, इसे लेकर कई तरह की कहानी कही जाती है। एक लोककथा के कथा के अनुसार वावर एक मुस्लिम संत थे और इस्लाम के प्रचार के लिए इस इलाके में आये थे।

वहीं, एक दूसरी कहानी में उन्हें योद्धा बताया गया है। कहते हैं कि वावर युद्ध में अयप्पा के खिलाफ हार गये थे। इसके बाद दोनों में अटूट दोस्ती हो गई जिसकी मिसाल आज भी दी जाती है। यही वजह है कि वावर की मस्जिद की परिक्रमा के बिना सबरीमाला की पूजा को अधूरा माना जाता है।

टॅग्स :सबरीमाला मंदिरकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग