Vastu tips: अगर घर बना रहे हैं तो किस दिशा में रखें मुख्य दरवाजा, क्या होता है इसका असर, जानिए सबकुछ

By विनीत कुमार | Published: February 12, 2020 12:52 PM2020-02-12T12:52:46+5:302020-02-12T12:52:46+5:30

Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर का दरवाजा हमेशा सही दिशा में होना चाहिए अन्यथा जीवन और घर में समस्या शुरू हो जाती है।

Vastu tips: building a house and direction of door and its relation with luck | Vastu tips: अगर घर बना रहे हैं तो किस दिशा में रखें मुख्य दरवाजा, क्या होता है इसका असर, जानिए सबकुछ

Vastu tips: वास्तु के अनुसार घर का मुख्य दरवाजा किस दिशा में होना चाहिए (फाइल फोटो)

Highlightsघर के निर्माण में वास्तु की भी होती है अहम भूमिका, कई बातों का रखना चाहिए ध्यान घर के मुख्य दरवाजे की दिशा को लेकर सावधानी और सोच-समझकर लें फैसला

Vastu Tips: घर निर्माण में वास्तु का बहुत महत्व होता है। वास्तु के जानकारों के अनुसार कौन सा कमरा या खिड़की किसी दिशा में हो, घर निर्माण के दौरान इसका ख्याल रखना बेहद अहम है। खासकर घर के मुख्य दरवाजे का बहुत महत्व है। आप जब घर से बाहर निकलते हैं तो आपका चेहरा किस दिशा में होता है, वही आपके दरवाजे की भी दिशा होती है। 

वास्तु के अनुसार घर का दरवाजा हमेशा सही दिशा में होना चाहिए अन्यथा जीवन और घर में समस्या शुरू हो जाती है। वैसे भी जानकारों के अनुसार सकारात्मक उर्जा के लिए बहुत जरूरी है कि वास्तु सही हो। आईए, जानते हैं घर का मुख्य दरवाज किस दिशा में होना चाहिए और हर दिशा का क्या महत्व है।

पूरब दिशा में अगर हो घर का मुख्य दरवाजा

ये दिशा घर के मुख्य दरवाजे के लिए सबसे शुभ माना गया है। इस ओर दरवाजा होने से घर में शांति होती और संपन्नता भी आती है। हालांकि, अगर आपका मंगल गड़बड़ हो तो इस द्वार के कारण घर में कर्ज बढ़ने लगते हैं।

मुख्य द्वार पश्चिम दिशा का हो तो

इस दिशा में घर का द्वार पैसे के आगमन के लिए काफी शुभ माना गया है। वैसे अगर कुंडली में बुध ठीक नहीं हो तो इस कारण घर में पैसा नहीं बचता। साथ ही संपन्नता भी धीरे-धीरे खत्म होने लगती है।

मुख्य द्वार उत्तर दिशा का हो तब

यह दिशा भी उन्नति के लिए उत्तम मानी गई है। हालांकि, घर के द्वार के सामने वेध हो तो ऐसा द्वार जीवन में दरिद्रता पैदा करता है।

अगर दक्षिण दिशा में हो मुख्य द्वार

इस दिशा को बहुत शुभ नहीं माना गया है। मान्यता है कि इससे जीवन में संघर्ष बढ़ता है। वैसे अगर कुंडली में शनि मंगल की स्थिति ठीक हो तो ये द्वार काफी शुभ और फलदायी है।

Web Title: Vastu tips: building a house and direction of door and its relation with luck

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे