ब्रज में वसंत पंचमी से होली महोत्सव की शुरुआत, 50 दिनों तक रहती है धूम, जानें क्या है खासियत

By भाषा | Published: January 29, 2020 04:11 PM2020-01-29T16:11:21+5:302020-01-29T16:11:21+5:30

ये महोत्सव होली के बाद भी करीब 50 दिनों तक जारी रहता है। होली के बाद इस महोत्सव में रंगों के स्थान पर विविध नृत्य और गीत जुड़ जाते है लेकिन उसका मूल भाव फाग का ही रहता है।

Vasant Panchami 50 day Holi festival to begin from Vasant Panchami in Brijbhoomi | ब्रज में वसंत पंचमी से होली महोत्सव की शुरुआत, 50 दिनों तक रहती है धूम, जानें क्या है खासियत

बसंत पंचमी के साथ ब्रज क्षेत्र में होली महोत्सव की शुरुआत (फाइल फोटो)

Highlightsबसंत पंचमी से ब्रज क्षेत्र में हो जाती है होली की शुरुआत50 दिनों तक चलता है महोत्सव, इसे हुरंगा भी कहा जाता है

राधा और कृष्ण के अनूठे प्रेम के साक्षी ब्रजमंडल में बसंत पंचमी के साथ ही विश्व प्रसिद्ध होली महोत्सव की शुरूआत हो गई है। ये महोत्सव रंगों के त्योहार के बाद भी करीब पचास दिन तक चलेगा।

बसंत पंचमी के दिन ही वृन्दावन के बांकेबिहारी, मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान एवं बरसाना के लाड़िली जू मंदिर में पहली बार होली खेली जाती है और होली गीतों का गायन प्रारंभ हो जाता है।

होली के बाद इस महोत्सव में रंगों के स्थान पर विविध नृत्य और गीत जुड़ जाते है लेकिन उसका मूल भाव फाग का ही रहता है। इसे हुरंगा भी कहा जाता है जो कहीं छड़ी के साथ, तो कहीं कपड़े के कोड़े बरसाकर, तो कहीं-कहीं भारी-भरकम चरकुला उठाकर नृत्य किया जाता है।

चरकुला एक प्रकार का रथ का पहिया होता है जिस पर सात चक्रों में सरसों के तेल में बिनौले रखकर दीपक जलाए जाते हैं। ब्रजमंडल के कोस कोस पर अलग-अलग प्रकार से होली मनाई जाती है जिनमें सबसे ज्यादा आकर्षण बरसाना एवं नन्दगांव की लठमार होली का रहता है।

इस वर्ष बरसाना की लठमार होली चार मार्च को खेली जाएगी तथा अगले दिन दशमी के मौके पर नन्दगांव में होने वाली होली पांच मार्च को होगी। इस मौके पर बड़ी तादाद में देश विदेश से पर्यटक भी यहां जुटते हैं।

Web Title: Vasant Panchami 50 day Holi festival to begin from Vasant Panchami in Brijbhoomi

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे