लाइव न्यूज़ :

बसंत पंचमी पर क्यों होती है कामदेव की पूजा? कामेच्छा बढ़ाने, वशीकरण, सौन्दर्य, अच्छे साथी के लिए 4 कामदेव मंत्र

By उस्मान | Updated: February 9, 2019 12:08 IST

अगर आप किसी को आकर्षित करना चाहते हैं या कामेच्छा बढ़ाना चाहते हैं, तो कामदेव को प्रसन्न करने के लिए इन चार मंत्र का जाप करना चाहिए। 

Open in App

हिंदू धर्म में बसंत पंचमी (Basant Panchami) धूमधाम से मनाई जाती है। इस साल बसंत पंचमी 10 फरवरी, 2019 को पड़ रही है। बसंत पंचमी वसंत की शुरुआत का प्रतीक है और हार साल माघ के पांचवें दिन पड़ता है। बसंत पंचमी के दिन लोग पीले वस्त्र पहनते हैं, पीली वस्तुओं का दान करते हैं। खेतों में भी इसदिन पीले फूल खिलेखिले दिखाई देते हैं।

बसंत पंचमी क्यों मनाते हैं?हिन्दू पंचांग के अनुसार बसंत माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाता है। यह उत्सव पतझड़ के जाने के बाद बसंत ऋतु के आगमन की खुशी में मनाया जाता है। किन्तु हिन्दू धर्म में यह त्योहार देवी सरस्वती के आगमन दिवस के रूप में मनाया जाता है। बसंत पंचमी में मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की जाती है।  

मां सरस्वती के साथ होती है कामदेव की पूजाआपको बता दें कि इस दिन 'प्यार के देवता' कामदेव की भी पूजा की जाती है। वास्तव में वसंत ऋतु को कामदेव की ऋतु मानी जाती है। ऐसा माना जाता है कि इस मौसम में मनुष्य के शरीर में विभिन्न तरह के बदलाव होते हैं। इसलिए वसंत ऋतु को खुशनुमा और प्यार का मौसम भी माना जाता है।

कौन हैं कामदेवपौराणिक कथाओं के अनुसार कामदेव को भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी का पुत्र माना जाता है। हालांकि कुछ लोग मानते हैं कि कामदेव स्वयं ब्रह्माजी के पुत्र हैं और इनका संबंध भगवान शिव से भी है। हिन्दू धर्मग्रंथों में कामदेव को प्रेम और आकर्षण का देवता कहा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि वसंत और कामदेव काफी घनिष्ठ मित्र थे और इसी वजह से बसंत पंचमी पर कामदेव की भी पूजा की जाती है। आपको बता दें कि बसंत पंचमी को रतिकाम महोत्सव भी कहा जाता है क्यों कि इस दिन कामदेव के साथ ही उनकी पत्नी रति की भी पूजा होती है। 

प्रेम और आकर्षण के देवता है कामदेवपौराणिक काल की कई कहानियों में कामदेव का उल्लेख मिलता है। जितनी भी कहानियों में कामदेव के बारे में जहां कहीं भी उल्लेख हुआ है, उन्हें पढ़कर एक बात जो समझ में आती है वह यह कि कि कामदेव का संबंध प्रेम और कामेच्छा से है। अगर आप किसी को आकर्षित करना चाहते हैं या कामेच्छा बढ़ाना चाहते हैं, तो कामदेव को प्रसन्न करने के लिए इन चार मंत्र का जाप करना चाहिए। 

1) कामेच्छा बढ़ाने के लिए कामदेव का यह मंत्र 

'ऊँ कामदेवाय विद्महे, रति प्रियायै धीमहि, तन्नो अनंग प्रचोदयात‍्'

2) दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ाने, अच्छे जीवनसाथी के लिए कामदेव मंत्र 

'ऊँ नमो भगवते कामदेवाय यस्य यस्य दृश्यो भवामि यस्य यस्य मम मुखं पश्यति तं तं मोहयतु स्वाहा'

3) सौन्दर्य और आकर्षण बढ़ाने के लिए कामदेव मंत्र

ॐ द्राँ द्रीँ द्रौँ स: शुक्राय नम:

ॐ शं सम्मोहनाय फट्

4) वशीकरण के लिए कामदेव का मंत्र 

'ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ग्लौं गं गणपतये वर वरदं सर्व जनं मे वशमानाय स्वाहा' 

टॅग्स :बसंत पंचमीभगवान शिवहिंदू त्योहारभगवान विष्णु
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल