लाइव न्यूज़ :

हर-हर महादेव के जयकारे के बीच भगवान केदारनाथ के कपाट खुले, मंदिर के बाहर लगी भक्तों की कतार

By विनीत कुमार | Updated: May 9, 2019 07:49 IST

इससे पहले तड़के 4 बजे मंदिर के कपाट खोलने की तैयारी शुरू कर दी गई थी। पहले केदार की उत्सव डोली को भोग लगाया गया और पूजा की गई।

Open in App
ठळक मुद्देगुरुवार सुबह 5 बजकर 35 मिनट पर खुले केदारनाथ मंदिर के कपाट कपाट खुलने के समय पांच हजार से ज्यादा लोग रहे मौजूदअब अगले 6 महीने तक भक्त केदारनाथ में कर सकेंगे बाबा के दर्शन

शीतकाल प्रवास के बाद गुरुवार सुबह हर-हर महादेव और जय केदार के जयकारे के बीच केदारनाथ मंदिर के कपाट खोल दिये गये। मंदिर के कपाट सुबह 5 बजकर 35 मिनट पर खोले गये और बाब की पंचमुखी मूर्ति मंदिर में विराजमान कर दी गई। इस मौके पर 5 हजार से अधिक भक्त मंदिर परिसर में मौजूद रहे। अब आगामी 6 महीने तक भक्त यहां बाबा के दर्शन कर सकेंगे।

सबसे पहले डोली को मंदिर में प्रवेश कराया गया। इसके बाद पुजारियों और वेदपाठियों ने गर्भगृह में सफाई की गई और मंदिर में पूजा अर्चना की गई।

इससे पहले तड़के 4 बजे मंदिर के कपाट खोलने की तैयारी शुरू कर दी गई थी। पहले केदार की उत्सव डोली को भोग लगाया गया और पूजा की गई।  भक्तों के दर्शन के लिए ठीक 6 बजे मंदिर के कपाट खोले गये। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी सांसद रमेश पोखरियाल निशंक सहित श्री बद्रीनाथ- केदारनाथ टेंपल कमिटी (बीकेटीसी) के सदस्य भी मौजूद रहे। 

बता दें कि सर्दियों के मौसम में उखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर में विराजमान रहने के बाद केदारनाथ में अधिष्ठापित करने के लिये फूलों से सजी-धजी पालकी में बिठाकर भगवान शिव की प्रतिमा की सोमवार को केदारनाथ तक के लिए यात्रा निकाली गयी थी। इस मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं की उपस्थिति में केदारलिंग के पुजारी ने बाबा केदार के वास्तविक अधिष्ठान तक उनकी यात्रा के आरंभ में विशेष पूजा की।

टॅग्स :केदारनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेकेदारनाथ में फिर लौटी सर्दी! पट खुलने से पहले धाम बर्फ की चादर में ढका, देखें वायरल वीडियो

भारतगंगोत्री धाम में अब गैर-हिंदुओं के जाने पर रोक, बद्रीनाथ-केदारनाथ कमेटी भी इसी तरह के कदम पर कर रही है विचार

पूजा पाठकेदारनाथ और यमुनोत्री कपाट बंद, चारधाम-हेमकुंड साहिब दर्शन के लिए पहुंचे 50 लाख श्रद्धालु, जानें कब खुलेंगे

कारोबारबदरीनाथ और केदारनाथ धाम दर्शन, 10 करोड़ रुपये दान, 100 कमरों के अतिथि गृह का निर्माण, उत्तराखंड पहुंचे रिलायंस इंडस्ट्रीज अध्यक्ष मुकेश अंबानी

भारतVIDEO: केदारनाथ धाम में बर्फबारी, भक्तों ने दर्शन के साथ बर्फबारी का लुत्फ उठाया

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग