लाइव न्यूज़ :

सुबह 4:30 मिनट पर खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, मुख्य पुजारी समेत मंदिर परिसर में थे इतने लोग-यहां देखें तस्वीर

By मेघना वर्मा | Updated: May 15, 2020 07:29 IST

शुक्रवार को शुभ मुहूर्त देखकर बदरीनाथ के कपाट खोले गए हैं।  सुबह 4 बजकर 30 मिनट पर बदरीनाथ भगवान का अभिषेक किया गया।

Open in App
ठळक मुद्दे गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट भी 26 अप्रैल को खुल गए हैं। लॉकडाउन और कोरोना के बीच बुधवार से ही बद्रीनाथ के कपाट खुलने की तैयारी शुरू हो गई थी।

हिन्दू धर्म के चारधामों में एक बदरीनाथ के कपाट आज (15 मई) सुबह ब्रह्म मुहूर्त 4 बजकर 30 मिनट पर खोला गया। इस साल लॉकडाउन के चलते लगातार बद्रीनाथ के कपाट खोलने की तारीख को आगे बढ़ाया जा रहा था। वहीं उत्तराखंड में ही स्थित चार धाम गंगोत्री, यमुनोत्री और केदानाथ के कपाट भी खोल दिए गए हैं।

बद्रीनाथ के कपाट के खुलने के समय मंदिर के मुख्य पुजारी (रावल) समेत केवल 11 लोग ही मंदिर में मौजूद रहे। ऐसा पहली बार हुआ कि मंदिर में बिना श्रद्धालुओं के कपाट खोले गए। 

शुक्रवार को शुभ मुहूर्त देखकर बद्रीनाथ के कपाट खोले गए हैं।  सुबह 4 बजकर 30 मिनट पर बद्रीनाथ भगवान का अभिषेक किया गया। बुधवार को पुजारी जोशीमठ नरसिंह मंदिर में पूजा के बाद आदिगुरु शंकराचार्य की गद्दी तथा गाडू घड़ा को साथ लेकर योगध्यान मंदिर पांडुकेश्वर पहुंचे थे। 

शुरू हुई थी प्रक्रिया

लॉकडाउन और कोरोना के बीच बुधवार से ही बद्रीनाथ के कपाट खुलने की तैयारी शुरू हो गई थी। गुरुवार को आदिगुरू शंकराचार्य की गद्दी समेत उद्धव और कुबेर के विग्रहों के साथ योगध्यान बदरी मंदिर पांडुकेश्वर से बदरीनाथ धाम को रवाना हुई। बद्रीनाथ पहुंचकर भगवान बदरी विशाल के जन्मस्थान लीला ढूंगी में पूजारियों की तरफ से पूजा-अर्चना की गई। वहीं बहुत सारे विशेष कार्यक्रमों को लॉकडाउन के चलते आयोजित नहीं किया गया। 

20 मई को खुलेंगे तुंगनाथ जी के कपाट

इससे पहले 29 अप्रैल को केदारनाथ के कपाट खोले गए। गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट भी 26 अप्रैल को खुल गए हैं। जबकी दूसरे केदार जी के कपाट 11 मई को खुले। तीसरे केदार यानी तुंगनाथ जी के कपाट 20 मई को खुलेंगे। वहीं चौथे केदार रुद्रनाथ जी के कपाट 18 मई को खुलेंगे।  

टॅग्स :बद्रीनाथ मन्दिरभगवान विष्णुउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग