लाइव न्यूज़ :

Utpanna Ekadashi 2019: उत्पन्ना एकादशी के दिन भूलकर भी ना करें ये 5 बड़ी गलतियां, जीवन भर रहेगी पैसों की तंगी

By मेघना वर्मा | Updated: November 21, 2019 10:04 IST

इस एकादशी को भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। माना जाता है कि इस दिन जो जातक मन से भगवान विष्णु की पूजा कर लेता है उसके सारे पाप कट जाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउत्पन्ना एकादशी का व्रत निर्जला होता है। इस साल उत्पन्ना एकादशी 22 नवंबर को पड़ रही है।

तिथियों में सर्वश्रेष्ठ तिथि एकादशी बताई  गई है। हिन्दू धर्म में इसकी मान्यता भी सबसे अधिक है। हर महीने में दो बार एकादशी आती है। कहते हैं एकादशी का व्रत रखने से श्रीहरि प्रसन्न हो जाते हैं। मार्गशीर्ष महीने की कृष्ण पक्ष में आने वाली एकादशी को भी काफी महत्तपूर्ण बताया गया है। इसे उत्पन्ना एकादशी भी कहते हैं।

इस साल उत्पन्ना एकादशी 22 नवंबर को पड़ रही है। इस एकादशी को भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। माना जाता है कि इस दिन जो जातक मन से भगवान विष्णु की पूजा कर लेता है उसके सारे पाप कट जाते हैं। वहीं कुछ ऐसी बातें भी हैं जिन्हें उत्पन्ना एकादशी के दिन करने की मनाही होती है। आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही चीजें जिन्हें उत्पन्ना एकादशी के दिन आपको नहीं करना चाहिए। 

उत्पन्ना एकादशी का शुभ मुहूर्त

उत्पन्ना एकादशी तिथि- 22 नवंबरएकादशी तिथि प्रारंभ - 09:01 AM सेएकादशी तिथि समाप्त - 06:24 AM तक

उत्पन्ना एकादशी पर भूलकर भी ना करें ये काम

1. उत्पन्ना एकादशी वाले दिन चाव का सेवन ना करें। शास्त्रों में बताया गया है कि इस दिन चावल खाने से पाप के भागी बनते हैं।

2. उत्पन्ना एकादशी वाले दिन किसी दूसरे के घर का भोजन या किसी दूसरे के घर का दिया हुआ खाना ना खाएं। इससे आपकी पूजा का फल आपको नहीं मिलेगा।

3. उत्पन्ना एकादशी के दिन अगर आप व्रत नहीं भी हैं तब भी किसी भी तरह का तामसिक आहार यानी मांस, लहसुन, प्याज, मसूर की दाल आदि ग्रहण ना करें।

4. एकादशी के दिन भगवान विष्णु को पान चढ़ाए। मगर भूलकर भी उस पान का सेवन ना करें ऐसा करना अपशगुन होता है। 

5. उत्पन्ना एकादशी से पहले ही घर में झाड़ू लगाकर साफ-सफाई करले। व्रत वाले दिन घर में झाड़ू कतई ना चलाएं।

 

टॅग्स :एकादशीहिंदू त्योहारत्योहारभगवान विष्णु
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल