सऊदी अरब ने हज कोटा बढ़ाया, अब दो लाख लोग हर साल कर सकेंगे यात्रा, महाराष्ट्र से जाएंगे 15,000 से लोग

By उस्मान | Published: June 28, 2019 04:11 PM2019-06-28T16:11:44+5:302019-06-28T16:11:44+5:30

महाराष्ट्र से इस साल 15,000 से अधिक लोग हज के लिये जाएंगे।

Two lakh Indian pilgrims to perform Hajj this year, know What is Hajj and Umrah | सऊदी अरब ने हज कोटा बढ़ाया, अब दो लाख लोग हर साल कर सकेंगे यात्रा, महाराष्ट्र से जाएंगे 15,000 से लोग

सऊदी अरब ने हज कोटा बढ़ाया, अब दो लाख लोग हर साल कर सकेंगे यात्रा, महाराष्ट्र से जाएंगे 15,000 से लोग

सऊदी अरब ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए भारतीयों के लिए हज कोटे में वृद्धि की है। इसके साथ ही अब 1,70,000 की जगह 2,00,000 लोग हर साल इस्लामिक तीर्थ स्थल मक्का जा सकेंगे। कोटे में 30,000 की बढ़ोतरी की गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सऊदी अरब के वली अहद (क्राउन प्रिंस) मोहम्मद बिन सलमान के बीच हुई बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा की गई थी। 

जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने जापान पहुंच मोदी ने अपने 'अमूल्य रणनीतिक साझेदार' के साथ व्यापार, निवेश, ऊर्जा सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर भी गहन चर्चा की। विदेश सचिव विजय गोखले ने संवाददाताओं से कहा कि वली अहद ने प्रधानमंत्री मोदी से वादा किया है कि भारत का हज कोटा प्रति वर्ष 1,70,000 से बढ़ाकर 2,00,000 कर दिया जाएगा। 

उन्होंने कहा, 'यह महत्वपूर्ण है और यह कर लिया गया है।' गोखले ने कहा कि दो लाख भारतीयों को अब हज जाने का मौका मिलेगा, जो (हज यात्रा) जल्द ही शुरू होने वाली है। उन्होंने बताया कि दोनों नेताओं ने पर्यटन, विमान सेवाएं बढ़ाने पर भी चर्चा की और दोनों दोबारा मुलाकात करने को भी राजी हुए। विदेश सचिव ने बताया कि सऊदी के वली अहद ने प्रधानमंत्री को इस साल होने वाले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में मुख्य अतिथियों में से एक बनने के लिए आमंत्रित किया, जिसे मोदी ने आभार सहित स्वीकार भी कर लिया है। 

सरकार ने पिछले साल महिलाओं को बिना ‘मेहरम’ या पुरुष साथी के हज जाने की अनुमति दी थी, जिसके बाद करीब 1,300 महिलाएं अकेली हज यात्रा पर गई थी। उन्हें 'लॉटरी सिस्टम' से भी छूट दी गई थी। सऊदी अरब ने पिछले साल हज कोटे में पांच हजार की बढ़ोतरी की थी। वहीं 2017 में 35,000 की वृद्धि की गई थी। उच्चतम न्यायालय के 2012 में दिए फैसले के बाद पिछले साल सरकार द्वारा दी जाने वाली हज सब्सिडी को हटा दिया गया था। 

महाराष्ट्र से इस साल 15,000 से अधिक लोग हज के लिये जाएंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। महाराष्ट्र राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने बताया कि महाराष्ट्र से इस साल 35,711 लोगों ने हज के लिये आवेदन किया था। उन्होंने कहा, इनमें से 15,000 से अधिक आवेदकों को हज पर जाने की अनुमति दी गई है। 

जमाल ने कहा कि पूरे देश से दो लाख लोग इस साल हज के लिये जाएंगे। उन्होंने बताया कि देशभर से 3.50 लाख आवेदन मिले थे। उन्होंने कहा कि देश से हज के लिये पहली उड़ान 14 जुलाई को मुंबई से सऊदी अरब रवाना होगी। जमाल ने कहा कि दूसरी उड़ान 25 जुलाई को नागपुर से रवाना होगी। भाषा जोहेब शाहिद शाहिद 

Web Title: Two lakh Indian pilgrims to perform Hajj this year, know What is Hajj and Umrah

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे