4 जुलाई, 2019, राशिफल: आज गुरुवार का दिन कैसा रहेगा आपके लिए, पढ़िए राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 4, 2019 06:48 AM2019-07-04T06:48:10+5:302019-07-04T06:48:10+5:30

Today's Horoscope (आज का राशिफल ४ जुलाई ): कन्या राशि के जातक आज अपने किसी अधूरे काम को अंजाम तक पहुंचाने में सफल रहेंगे। लक्ष्मी जी की कृपा बनेगी।

todays horoscope aaj ka rashifal 4th july rashifal today horoscope astrology in hindi zodiac sign | 4 जुलाई, 2019, राशिफल: आज गुरुवार का दिन कैसा रहेगा आपके लिए, पढ़िए राशिफल

4 जुलाई, 2019 का राशिफल

Highlights4 जुलाई, 2019 का राशिफल: कन्या राशि के जातकों के अधूरे काम होंगे पूरेधनु राशि के जातकों को स्वास्थ्य पर ध्यान देने की होगी जरूरत

मेष

आज आपको अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। साथ ही मां के स्वास्थ्य के कारण भी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। हालांकि, खाने में आपकी आज खास दिलचस्पी होगी। कोई नई डिश बनाने की कोशिश करेंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा गुजरेगा। 

वृषभ 

आज पुराने दोस्तों को लेकर आप भावुक हो सकते हैं। अगर आपकी शादी नहीं हुई है, तो इस संबंध में बात आगे बढ़ेगी। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अगर आप साहित्य या कला के क्षेत्र से जुड़े हैं तो समय उत्तम है। दिन अच्छा रहेगा। साथ ही यात्रा का भी योग बन रहा है।

मिथुन

आज घर पर कलेश की आशंका है। जेब से उम्मीद से अधिक पैसे खर्च होने जा रहे हैं। आर्थिक दबाव से थोड़े परेशान रह सकते हैं। वैसे, दिन खत्म होते-होते आपकी परेशानियां भी कम होने लगेगी।

कर्क

आज का दिन आपके लिए बेहद उत्तम रहने वाला है। अपने निजी और पेशेवर जिंदगी, दोनों ही मोर्चों पर आप सफल रहेंगे। ऑफिस में किसी बड़ी जिम्मेदारी को निभाने का मौका मिल सकता है और अपना काम सफलता के साथ खत्म भी करेंगे। कोई शुभ समाचार या आर्थिक लाभ मिल सकता है। 

सिंह

इस राशि के सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े जातक के लिए आज सफलता का योग है। हालांकि, अपनी वाणी और व्यवहार में जरूर संयम रखें। आप भावुकता के वश में है इसलिए कोई फैसला सोच-समझकर लें। गलतफहमी से बचने की कोशिश करें। 

कन्या

आज आप अपने किसी अधूरे काम को अंजाम तक पहुंचाने में सफल रहेंगे। लक्ष्मी जी की कृपा बनेगी। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी मिलने की संभावना है।

तुला

आज आप परिवार और उससे जुड़े मसलों से घिरे रहेंगे। परिवार के साथ ज्यादा समय बितेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलने की उम्मीद है।

वृश्चिक

आम तौर पर हम अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाह रहते हैं लेकिन आज आपके लिए इसे टालना मुश्किल होगा। बहुत ध्यान देने की जरूरत है। किसी बुरी खबरे से सामना हो सकता है पर धैर्य बनाये रखने की कोशिश करें। संतान के साथ मतभेद की आशंका है।

धनु

आज आप उत्साह में हैं और काम पर आपका परा ध्यान होगा। पेट संबंधी बीमारी परेशान कर सकती है। खर्च में वृद्धि की संभावना है। वैसे काम के सिलसिले में सफलता के ही योग हैं। शाम तक आप खुद से ज्यादा संतुष्ट होंगे।

मकर

कार्यस्थल पर आपके लिए आज का दिन बेहद शुभ है। आपकी मेहनत की प्रशंसा होगी और यश प्राप्त होगा। धन लाभ का योग है। विपरीत लिंगीय दोस्त के साथ नजदीकी बढ़ेगी।

कुंभ

आज आप किसी नये संकल्प के साथ अपने दिन की शुरुआत की योजना पर काम करेंगे। हालांकि, छोटी-छोटी समस्या आपकी योजना को प्रभावित कर सकती है। आपको हिम्मत हारने की जरूरत नहीं है। शाम को आप धार्मिक कामों में खुद को व्यस्त रखेंगे। खर्च जरूर बढ़ेगा पर साथ ही नौकरी या काम में सहकर्मियों का साथ भी मिलेगा।

मीन

आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। बिजनेस या व्यक्तिगत स्तर पर आप रिश्ते और बेहतर करने की कोशिश करेंगे। स्वभाव में भावुकता और कामुकता अधिक रहेगी। मानसिक संतुलन बनाए रखें। प्रेमियों के प्रणय का भी योग है।

English summary :
Today's Horoscope in Hindi: Today you need to pay special attention to your health. Also, due to mother's health, it may have to run away. However, you will be particularly interested in eating today. Try to make a new dish The day will be good for the students.


Web Title: todays horoscope aaj ka rashifal 4th july rashifal today horoscope astrology in hindi zodiac sign

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे