आज का राशिफल: आज कैसा गुजरेगा आपका दिन, पढ़िए 28 अगस्त 2019 का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 28, 2019 07:00 AM2019-08-28T07:00:33+5:302019-08-28T07:00:33+5:30

Aaj Ka Rashifal: कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। पढ़िए, 28 अगस्त, 2019 का राशिफल...

todays horoscope aaj ka rashifal 28th august 2019 rashifal today astrology in hindi zodiac sign | आज का राशिफल: आज कैसा गुजरेगा आपका दिन, पढ़िए 28 अगस्त 2019 का राशिफल

28 अगस्त, 2019 का राशिफल

मेष

आज आपको सतर्कता बरतने की जरूरत है। खुद को अत्यधिक भावनाओं में घिरने से बचाने की कोशिश करें। किसी की छोटी बात भी आपको दुखी कर सकती है। घर में किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। छात्रों के दिन फलदायी है। संपत्ति संबंधित कार्य को आज के लिए टाल दें।

वृषभ

आज आप उर्जा और उत्साह से भरपूर होंगे। इसका फायदा आपको कार्य में मिलेगा। बिजनेस के लिहाज से भी दिन अच्छा है। मनपसंद भोजन मिलेगा। अतिउत्साह से बचें और विवाद से दूर रहें। यात्रा का योग बन सकता है।

मिथुन

आज आप जल्दबाजी में होंगे। धैर्य की कमी रहेगी। हालांकि, इसका बहुत नुकसान आपको नहीं होने वाला है। अपने लक्ष्य में सफल रहेंगे। सीनियर अधिकारी आपसे खुश होंगे। पुराने दोस्तों से मुलाकात संभव है। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।

कर्क

आज का दिन आपके लिए अहम और बहुत अच्छा होने जा रहा है। अपने बड़ों और बॉस से लाभ मिलेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। हालांकि, कोर्ट-कचहरी के मसलों में सफलता का योग नहीं है। इसलिए इसे बाहर सुलझाने का प्रयास करें। आज का दिन इसमें अहम हो सकता है। ससुराल पक्ष से उपहार मिलेगा।

सिंह

व्यापार के लिए दिन आज काफी अच्छा है। धन लाभ के योग हैं। खराब स्वास्थ्य परेशान कर सकता है और इसलिए आप चिंति रहेंगे। क्रोध पर संयम रखें और वाद- विवाद को टालें। अधिक खर्च की संभावना है। इसलिए जेब का ध्या रखें। स्त्री पक्ष से बचकर रहें। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है।

कन्या

आज का दिन लाभदायी रहने वाला है। अच्छे कार्य से यश और कीर्ति की प्राप्ति होगी। शत्रु परास्त होंगे। स्त्री मित्रों से लाभ मिल सकता है। व्यापार में आय की वृद्धि होने की संभावना है। किसी जगह पर्यटन का कार्यक्रम बना सकते हैं। कार्य के सिलसिले में यात्रा का संयोग बन सकता है।

तुला

परिवार को लेकर आज चिंता बनी रहेगी। नौकरी में पदोन्नति या सैलरी बढ़ने का समाचार मिल सकता है। वैवाहिक जीवन आज अच्छा रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार में कुछ नया शुरू करने के लिए दिन शुभ है।

वृश्चिक

आज काम का बोझ आप पर छाया रहेगा। हालांकि, समय से आप अपने लक्ष्यों को आप हासिल करने में कामयाब रहेंगे। दिन के उत्तरार्ध में शारीरिक थकान, आलस्य अनुभव करेंगे। व्यवसाय के लिए दिन चुनौती पूर्ण है। संतान से मतभेद हो सकता है। अनावश्यक खर्च होगा।

धनु

नए काम को आज शुरू करने से बचें। काम में अड़चन की आशंका है। गहरे पानी से दूर रहें। रिश्तेदारों से संपत्ति विवाद की आशंका है। धन और कीमती वस्तुओं को संभाल कर रखें। आज इसका नुकसान झेलना पड़ सकता है।

मकर

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है और इसका भरपूर फायदा उठाएं। व्यापार बढ़ेगा और लाभ के संकेत हैं। संतान की शिक्षा को लेकर चिंता बनी रहेगी। कार्यों में सफलता मिलेगी। नये वाहन खरीद सकते हैं।

कुंभ

आज आपके लिए दिन शुभ रहने वाला है। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को कोई अच्छा समाचार अपने कार्य को लेकर मिल सकता है। धन का व्यय होगा। इस पर अंकुश रखें।

मीन   

आज काम के दौरान कुछ चुनौतियों और असफलताओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए धैर्य बनाये रखने की जरूरत है। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। उच्च शिक्षा के संबंध में शुभ समाचार मिलेगा। स्वभाव में संयम रखें। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।

Web Title: todays horoscope aaj ka rashifal 28th august 2019 rashifal today astrology in hindi zodiac sign

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे