लाइव न्यूज़ :

26 October Rashifal: वृश्चिक राशि वाले कमल पुष्प की भांति खिले रहेंगे,  बॉस खुश रहेगा, जानें बाकी राशियों का हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 26, 2019 07:24 IST

मेष राशि वालों का दिन अच्छे कामों में बीतेगा। वृषभ राशि वालों के पुराने काम बनेंगे। मिथुन राशि वाले कामास्त होने से बचें और किसी स्त्री को कुदृष्टि से न देंखे।

Open in App
ठळक मुद्देमेष राशि वालों का दिन अच्छे कामों में बीतेगा। वृषभ राशि वालों के पुराने काम बनेंगे।मिथुन राशि वाले कामास्त होने से बचें और किसी स्त्री को कुदृष्टि से न देंखे।

मेष राशि

आप आपका दिन अच्छे कामों में बीतेगा। सेवा और पुण्य के काम में मन लगेगा। कामों व्यस्त रहेंगे लेकिन मानसिक स्थिरता और शांति का अनुभव करेंगे। धनलाभ हो सकता है।

वृषभ राशि

आज के दिन पुराने काम बनेंगे। आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे। नए दोस्त बनेंगे। विद्यार्थियों के लिए आज अच्छा दिन है, अध्ययन कार्य में उनकी रुचि बढ़ेगी। 

मिथुन राशि

कामास्त होने से बचें और किसी स्त्री को कुदृष्टि से न देंखे। स्त्री मां का रूप होती है, इसलिए अगर कहीं उस पर दृष्टि पड़ भी जाए तो पूरा सम्मान बनाए रखें। नदी या तालाब में स्नान करने से परहेज करें। घर-परिवार के मामलों में बहस से बचें। 

सिंह राशि

परिवार में सुख-शांति रहेगी। घरवालों के साथ दिन अच्छा बीतेगा। आर्थिक लाभ कम होगा और खर्च ज्यादा। आज सही ढंग से प्रबंधन का दिन है। अपनी बातों से लोगों का मन जीत लेंगे।

कन्या राशि

आज आपको अपनी वाकपटुता दिखाने की जरूरत है। मधुर वाणी से लोगों के मन जीतेंगे, ऐसा कर पाए तो भविष्य में लाभ निश्चित मिलेगा। बौद्धिक उन्नति करेंगे। मन खुश रहेगा। शुभ समाचार मिल सकता है।

तुला राशि

आज स्वास्थ्य पर ध्यान दें। लोगों के साथ किसी भी तरह की बहस से बचें। गहतफहमी की भ्रांतियां बनेगी, मन को स्थिर रखें, बच जाएंगे। आय से ज्यादा धन खर्च हो सकता है। पत्नी के साथ प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। 

वृश्चिक राशि

आज पूरे दिन आप कमल पुष्प की भांति खिले रहेंगे। पुराने दोस्त आपसे खुश होंगे और नए दोस्त भी बनेंगे। दिन आमोद-प्रमोद में बीतेगा। नौकरी करते हैं या व्यावसाय, आय बढे़गी। बॉस खुश रहेंगे। पत्नी और संतान से सुख मिलेगा।

धनु राशि

आज आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। जरूरतमंद लोगों की सहायता जरूर करें। नए कारोबार में हाथ आजमाने की सोच रहे हैं तो आज के दिन फैसला लेने का अच्छा योग है। बॉस लोगों की आपकी प्रति नरमी रहेगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

मकर

बौद्धिक कामों को अंजाम देने के लिए शुभ है। साहित्य से जुड़े कामों रुचि बढ़ेगी। लेखन कार्य में हाथ आजमा सकते हैं। मन शांत रहेगा और परिवार में सहयोग मिलेगा। 

कुंभ राशि

आज के दिन मन को शांत रखें। सुबह सोकर उठें तो सबसे पहले अपने मन की स्थिति के प्रति सजग हो जाए और पूरा दिन सचेतन होकर गुजारें। मधुर वाणी से बिगड़े काम बना पाएंगे। परिवार के किसी सदस्य की शादी के लिए योग बनेगा। आय से ज्यादा खर्च होगा। भगवान में श्रद्धा बनाए रखें, मन शांत रखने में सहायता मिलेगी।

मीन राशि

आपके भीतर एक कलाकार सांस ले रहा है, आज वह बाहर आने के लिए छटपटाएगा। उसे बाहर आने दें और किसी कलात्मक अभिरुचि में खुद को समर्पित कर दें, मन एक दम हर्ष से खिल उठेगा। दोस्तों के साथ आमोद प्रमोद में समय बीतेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स