आज का राशिफल: 19 जुलाई 2019 का राशिफल किस जातक के लिए लाया है कौन से सौगात, पढ़िए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 19, 2019 07:17 AM2019-07-19T07:17:56+5:302019-07-19T07:17:56+5:30

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साहित करने वाली खबरों से भरा होगा। कोई सरप्राइज अपने पार्टनर की ओर से मिल सकता है। अत्यधिक खर्च का योग बन रहा है।

todays horoscope aaj ka rashifal 19th july rashifal today astrology in hindi zodiac sign horoscope | आज का राशिफल: 19 जुलाई 2019 का राशिफल किस जातक के लिए लाया है कौन से सौगात, पढ़िए

19 जुलाई 2019 का राशिफल

मेष

आज का दिन आपके लिए व्यस्त और तनाव भरा रहने वाला है। हालांकि, इसके बावजूद आपकी किसी बड़ी परेशानी में फंसने नहीं जा रहे हैं। आप सोच-विचार कर हर मसले पर फैसला लेंगे। व्यापार से संबंधित लोगों के लिए शुभ दिन है। लाभ का योग बन रहा है। शेयर व स्टॉक मार्केट से भी आर्थिक लाभ होगा। पत्नी की खराब तबियत आपकी चिंता आज बढ़ाएगी।

वृषभ

आज का दिन तनाव वाला है। मुश्किल और थकाने वाला दिन होगा। शाम तक आप पर आलस्य छा जाएगा। व्यक्तिगत रिश्तों में प्रगाढ़ता आयेगी। मुश्किल क्षणों में पार्टनर का साथ मिलेगा। वाद-विवाद से बचने की कोशिश करें। गहरे जल या अग्नि से दूर रहें। संतान की ओर से शिक्षा के संबंध में शुभ सामाचार मिलेगा।

मिथुन

आज आप अपनी बातों से किसी की भावनाओं को आहत करने से बचें। घर में बुजुर्गों से संबंधित बीमारी आपकी चिंता बढ़ाएगी। नाकारात्मक विचारों को हालांकि दूर रखें। आकस्मिक खर्च का योग बन रहा है। किसी काम की वजह से शहर से बाहर भी जा सकते हैं। वाहन चलाते समय आज ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। 

कर्क

दूसरों के काम में खुद को जबरन शामिल करने से बचें। आपका ही नुकसान हो सकता है। विपरीत लिंगीय शख्स से प्रगाढ़ता बढ़ेगी और आप प्रसन्न महसूस करेंगे। शाम तक किसी दोस्त से अच्छी खबर मिल सकती है। आकस्मिक धन लाभ का योग बन रहा है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। पढ़ाई में मन रमेगा।

सिंह

आज आप उम्मीदों से भरे हुए हैं। हालांकि, किसी भी काम के सिलसिले में आगे बढ़ने से जरूर ध्यान से सोचें। वित्तीय लेनदेन में नुकसान होने की आशंका है। इसलिए यहां विशेष तौर पर सतर्कता बरतें। व्यापार में आपके साझीदारों से मनमुटाव की भी आशंका है। वाणी पर संयम रखें।

कन्या

आज का दिन आपके लिए उत्तम है। आपने आज के लिए जो भी लक्ष्य निर्धारित किये हैं, उसे पूरा करने में सफल होंगे। उर्जा से भी आप भरपूर होंगे। कला में रूचि पैदा होगी। घर में आनंद का वातावरण होगा और व्यापार में भी उन्नति का योग है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का साथ मिलेगा।

तुला

आज आप अपनी मेहनत और कार्यदक्षता से कार्यस्थल पर सीनियर अधिकारियों को खुश करने में कामयाब होंगे। छात्रों में करियर को लेकर उधेरबुन है। इसके लिए आपके और समय चाहिए। दाम्पत्य जीवन में तनाव की आशंका है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें और यात्रा के दौरान खासकर सावधानी बरतें।

वृश्चिक

आज आपका दिन उत्साहित करने वाली खबरों से भरा होगा। कोई सरप्राइज अपने पार्टनर की ओर से मिल सकता है। अत्यधिक खर्च का योग बन रहा है। दोपहर बाद कार्यस्थल पर कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है। किसी पुराने मित्र से आज आपकी मुलाकात या बात हो सकती है। संपत्ति विवाद में फिलहाल कोई राहत अभी नहीं मिलने जा रहा है।

धनु

आज का दिन आपके लिए प्रेम लेकर आने वाला है। अपने पार्टनर के साथ कुछ अच्छा समय बितायेंगे। आर्थिक लाभ का भी योग है। कोई पुराना कर्ज वापस आयेगा। छात्रों के लिए दिन अनुकूल है। स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा। ऑफिर में हालांकि जरूर काम के दौरान सतर्क रहें। बॉस या सीनियर अधिकारी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।

मकर

आज आपके लिए पुराने कर्मों पर विचार करने का दिन है। अपने किसी एक्शन पर पठतावा हो सकता है। कार्यस्थल पर दिन अच्छा बितेगा और कोई बड़ी परेशानी सामने नहीं आयेगी। हालांकि, मेहनत के हिसाब से नतीजा नहीं मिलने पर थोड़ी निराशा हो सकती है। शेयर बाजार या संपत्ति में पैसा निवेश कर सकते हैं। दिन शुभ है।

कुंभ

आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती और आनंद में बितेगा। कला के क्षेत्र से अगर आप जुड़े हैं तो कुछ अच्छा समाचार आपको मिलने वाला है। दफ्तर में प्रभाव बढ़ेगा और यश मिलेगा। व्यापार में कुछ नया करने की सोच रहे हैं या कोई नई संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो अगले दो दिन के लिए इसे टाल दें।

मीन

आज आप उत्साह से भरे हैं और जो भी काम हाथ में लेंगे, उसमें कामयाब होंगे। दूसरे लोग भी इसके लिए आपकी प्रशंसा करेंगे। आप आज नये कपड़े और दूसरी चीजें खरीदेंगे, जिसके बारे में आप काफी पहले से योजना बना रहे थे। कोई उपहार मिल सकता है। विवाह के बारे में सोच रहे हैं तो कोई शुभ समाचार आपको आज मिल सकता है।

English summary :
For the people of Scorpio Zodiac Sign, today's day will be filled with excitement. Any surprise can be found on behalf of your partner. The sum of the excessive expenditure is being created.


Web Title: todays horoscope aaj ka rashifal 19th july rashifal today astrology in hindi zodiac sign horoscope

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे