कर्नाटक के श्रीरंगपटना में जातीय बंधन को तोड़ 14 साल बाद खोले गए मंदिर के कपाट, विधि-विधान से हुई पूजा

By रुस्तम राणा | Published: July 7, 2022 07:08 PM2022-07-07T19:08:19+5:302022-07-07T19:15:02+5:30

इस मंदिर को खुलवाने के लिए स्थानीय विधायक रवींद्र श्रीकांतैया ने पहल की।  उन्होंने मामले को सुलझाने के लिए दोनों समुदायों के लोगों से बातचीत की, जिसके बाद दोनों जातियों के लोग इस पर राजी हो गए।

temple opens after 14 years in Karnataka's Srirangapatna | कर्नाटक के श्रीरंगपटना में जातीय बंधन को तोड़ 14 साल बाद खोले गए मंदिर के कपाट, विधि-विधान से हुई पूजा

temple-istock

Highlightsमंदिर खोलने के बाद देवी चामुंडेश्वरी और भगवान शिवजी की हुई विधिवत पूजा साल 2008 में जातीय संघर्ष के कारण जिला प्रशासन द्वारा बंद किया गया था मंदिर

श्रीरंगपटना: कर्नाटक के श्रीरंगपटना में दो जातीय बंधन को तोड़ 14 साल से बंद पड़ा मंदिर खोला गया है। राज्य के श्रीरंगपटना तालुक में जक्कनहल्ली चामुंडेश्वरी मंदिर बुधवार को 14 साल बाद फिर से खोल दिया गया है। इस मंदिर को 2008 में वोक्कालिगा और अनुसूचित समुदायों के बीच संघर्ष के कारण बंद कर दिया गया था। 

मंदिर खुलवाने में स्थानीय विधायक ने की पहल

इस मंदिर को खुलवाने के लिए स्थानीय विधायक रवींद्र श्रीकांतैया ने पहल की।  उन्होंने मामले को सुलझाने के लिए दोनों समुदायों के लोगों से बातचीत की, जिसके बाद दोनों जातियों के लोग इस पर राजी हो गए और शांति पूर्ण तरीके से मंदिर के द्वार खोले गए। मंदिर के कपाट खुलने के बाद दोनों जातियों के लोगों ने एक साथ मंदिर में प्रवेश किया और देवी चामुंडेश्वरी और शिवजी की विधिवत पूजा की। इसके बाद पुजारी के द्वारा मंदिर में आए सभी लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।

साल 2008 में जातीय संघर्ष के कारण बंद किया गया था मंदिर

गौरतलब है कि दोनों समुदाय के बीच संघर्ष के कारण मंदिर को बंद करवा दिया गया था। साल 2004 में जक्कानहल्ली में चामुंडी उत्सव के दौरान वोक्कालिगा और अनुसूचित जाति के युवाओं के बीच झड़प हुई थी। इसके बाद 2008 में भी ऐसा ही वाक्या सामने आया था। उस इन्हीं दो समुदायों के बीच संघर्ष फिर से शुरू हुआ, जिसमें कई लोग घायल हो गए और संपत्ति क्षतिग्रस्त हो गई थी। यहां तक की घटना के बाद गांव में एक सप्ताह के लिए धारा 144 लागू को लागू कर दिया गया था। बाद में जिला प्रशासन ने मंदिर को बंद करवा दिया था। 

Web Title: temple opens after 14 years in Karnataka's Srirangapatna

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे