Surya Grahan 2022: 30 अप्रैल को सूर्य ग्रहण, इसके अशुभ प्रभाव से बचना है तो राशि के अनुसार करें ये उपाय

By रुस्तम राणा | Published: April 28, 2022 05:09 PM2022-04-28T17:09:29+5:302022-04-28T17:09:29+5:30

साल का पहला सूर्य ग्रहण वैशाख अमावस्या शनिवार (शनिश्चरी अमावस्या 2022) के दिन मेष राशि में लग रहा है।

Surya Grahan 2022 Rashi remedy according your zodiac signs during Surya Grahan | Surya Grahan 2022: 30 अप्रैल को सूर्य ग्रहण, इसके अशुभ प्रभाव से बचना है तो राशि के अनुसार करें ये उपाय

Surya Grahan 2022: 30 अप्रैल को सूर्य ग्रहण, इसके अशुभ प्रभाव से बचना है तो राशि के अनुसार करें ये उपाय

Surya Grahan 2022: सूर्य ग्रहण ज्योतिष और धार्मिक दृष्टिकोण से एक अशुभ समयावधि है। साल का पहला का सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल की आधी रात के बाद लगेगा, जो 1 मई को तड़के सुबह समाप्त होगा। धार्मिक मान्यता है कि ग्रहण काल में मंगल कार्यों को नहीं किया जाता है। हालांकि भारत में दिखाई न देने के कारण यहां सूतक मान्य नहीं होगा। परंतु सभी राशियों पर इसका प्रभाव अवश्य पड़ेगा। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए राशि के अनुसार कुछ विशेष उपाय बताए गए हैं जो इस प्रकार हैं -  

मेष: आपको सूर्य ग्रहण के दौरान सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए और ग्रहण के समाप्त होने पर हनुमान जी के मंदिर में लाल लंगोट चढ़ानी चाहिए।

वृषभ: आपको ग्रहण के वक्‍त भगवान शिव का नाम जपना चाहिए और महामृत्‍युंजय मंत्र पढ़ते रहना चाहिए। ग्रहण के बाद आपको किसी गरीब को सफेद रंग का कपड़ा दान करना चाहिए।

मिथुन: आपको सूर्य ग्रहण के दौरान ऊं नमो नारायणाय नमः का जप करते रहना चाहिए। ग्रहण के बाद किसी महिला को हरी चूढ़ियां दान करनी चाहिए। 

कर्क: ग्रहण के दौरान आपको सूर्य ग्रह के बीज मंत्र का जप करना चाहिए। वहीं ग्रहण के बाद सफेद वस्‍तुओं का दान करना चाहिए। 

सिंह: आपको ग्रहण के दौरान लगातार आदित्‍य हृदय स्रोत का पाठ करते रहना चाहिए। ग्रहण बाद में गेहूं का दान करना चाहिए। 

कन्‍या: आपको सूर्य ग्रहण के दौरान दुर्गा सप्‍तशती का पाठ करते रहना चाहिए और ग्रहण समाप्त होने पर किसी महिला को हरा वस्त्र दान करना चाहिए। 

तुला: आपको सूर्य ग्रहण के दौरान ऊं क्रीं कालिके स्वाहा मंत्र का जाप करना चाहिए। ग्रहण समाप्त होने पर कन्याओं को सफेद रंग की मिठाई खिलानी चाहिए। 

वृश्चिक: आपको ग्रहण के दौरान उपाय के तौर पर आपको हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। ग्रहण के पश्चात लाल वस्त्र का दान करना चाहिए।

धनु: ग्रहण के बाद आपको गरीब लोगों को गेहूं का दान करना चाहिए।

मकर: सूर्य ग्रहण के दौरान आपको ओम नम: शिवाय मंत्र का जप करना चाहिए। ग्रहण के समाप्त होने पर छायापात्र दान करना चाहिए।

कुंभ: आपको शनिदेव की उपासना करनी चाहिए और ग्रहण की समाप्ति के बाद काली वस्‍तुओं का दान करना चाहिए।

मीन: सूर्य ग्रहण के दौरान विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना चाहिए और ग्रहण समाप्ति के बाद पीली वस्तुओं का दान करना चाहिए।

Web Title: Surya Grahan 2022 Rashi remedy according your zodiac signs during Surya Grahan

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे