रविवार के दिन सुबह-सुबर करें ये 3 उपाय, कभी नहीं होगी पैसों की किल्लत
By मेघना वर्मा | Published: November 24, 2019 08:02 AM2019-11-24T08:02:51+5:302019-11-24T08:02:51+5:30
रविवार के दिन कुछ खास उपाय करके अपनी इस परेशानी को बहुत हद तक दूर कर सकते हैं। रविवार के दिन किए गए कुछ उपायों से आपकी दिक्कतें दूर हो सकती हैं।
रविवार का दिन आध्यात्मिक दृष्टी से सूर्य को पूजने का दिन होता है। माना जाता है कि रविवार के दिन जिस जातक ने पूरे मन से सूर्य देव की उपासना कर ली उसके सभी पाप कट जाते हैं। साथ ही वो अपने जीवन में खूब तरक्की करता है। मगर कुछ लोग ऐसे भी हैं जो लाख कोशिश के बाद भी जीवन में सफलता नहीं प्राप्त कर पाते।
ऐसे लोगों के साथ मेहनत तो होती है मगर उनका भाग्य उनका साथ नहीं देता। ऐसे लोग रविवार के दिन कुछ खास उपाय करके अपनी इस परेशानी को बहुत हद तक दूर कर सकते हैं। रविवार के दिन किए गए कुछ उपायों से आपकी दिक्कतें दूर हो सकती हैं। आइए हम आपको बताते हैं क्या हैं ये उपाय।
1. मनोकामना लिख कर जल में करें प्रभावित
रविवार के दिन सुख और समृद्धि के लिए किसी बड़े से पत्ते पर अपनी मनोकामना लिखकर बहते जल में प्रवाहित कर दें। मान्यता है कि ऐसा करने से आपकी मनोकामना पूरी हो जाएगी।
2. सूर्य को चढ़ाएं जल
वैसे तो सूर्य को जल दैनिक रूप से चढ़ाना चाहिए। मगर रविवार के दिन खासकर सूर्य को जल जरूर चढ़ाना चाहिए। आप चाहें तो इस जल में रोली और थोड़ा सा अक्षत डाल लें। इससे आपकी तमाम बाधाएं दूर हो जाएंगी।
3. पीपल के पेड़ पर जलाएं दीया
रविवार के दिन शाम को पीपल के पेड़ के नीचे चौमुखा दीपक जलाएं। दीपक आटे से बना हो तो बेहतर हो सकता है। इससे आपके धन प्राप्ति के योग भी हो सकते हैं।