Sun Transit 2021: सूर्य ग्रह ने तुला राशि में किया प्रवेश, एक माह तक इन 4 राशियों की बढ़ने वाली हैं परेशानी

By रुस्तम राणा | Published: October 17, 2021 01:54 PM2021-10-17T13:54:47+5:302021-10-17T13:54:47+5:30

सूर्य ग्रह आज कन्या राशि से तुला राशि में प्रवेश कर गए हैं। इस राशि में सूर्य देव एक माह तक (16 नवंबर 2021 तक) विराजमान रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तुला राशि में आने से सूर्य कमजोर हो जाता है। यह इसकी नीच राशि मानी जाती है। सूर्य के तुला राशि में आने से जहां कुछ राशियों को लाभ तो कुछ राशि के जातकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं सूर्य के तुला राशि में गोचर से सभी 12 राशियों पर प्रभाव -

Sun Transit 2021 sun transits in Libra know effects on all zodiac sings | Sun Transit 2021: सूर्य ग्रह ने तुला राशि में किया प्रवेश, एक माह तक इन 4 राशियों की बढ़ने वाली हैं परेशानी

सूर्य का तुला राशि में गोचर 2021 (pixabay)

मेष राशि

सूर्य के इस गोचर के प्रभाव से आपके वैवाहिक जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। जीवनसाथी से मनमुटाव की स्थिति रहेगी। दोनों के बीच तालमेल की कमी दिखाई दे सकती है। अगर साझेदारी में बिजनेस करते हैं तो उसमें भी पार्टनर से बात बनती नहीं दिखेगी। वहीं कार्यक्षेत्र में भी बहुत ज्यादा अनुकूल प्रभाव नहीं पड़ता दिखाई देगा। हालांकि जॉब में आपको अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। पिता जी से भी रिश्ते बिगड़ सकते हैं।

वृषभ राशि

सूर्य के इस गोचर से आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके सामने परेशानियां आएंगी। इस दौरान किसी संभव हो तो यात्रा न करें। इस दौरान आपको लाभ की बजाय हानि हो सकती है। सेहत भी आपकी नाजुक रह सकती है। ऐसे में आपको अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा। वहीं शुत्रु भी आप पर हावी होने का पूरा प्रयास कर सकते हैं।

मिथुन राशि

इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में आपको लाभ मिलने की संभावना है। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को शानदार परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। लेकिन प्रेम जीवन में लव पार्टनर के साथ रिश्तों में खटास आने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। साथी से किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। 

कर्क राशि

इस गोचर काल के दौरान सूर्य कमजोर स्थिति में है। ऐसे में आपको सुखों में कमी आ सकती है। माता जी की सेहत में गिरावट रहेगी। उन्हें किसी प्रकार की चिंता रह सकती है। किसी प्रॉपर्टी के चलते आपको घाटा हो सकता है। इस अवधि में आपको अपने परिजनों या फिर रिश्तेदारों से कोई बुरी खबर मिल सकती है।

सिंह राशि

इस अवधि में आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। खेलकूद में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। छोटे भाई-बहनों के साथ रिश्ते मधुर बनेंगे। कार्यक्षेत्र में आप शानदार प्रदर्शन करेंगे। आपकी प्रोडक्टिविटी में वृद्धि होगी। सीनियर्स आपके कार्य की तारीफ करेंगे। व्यापारी वर्ग से जुड़े जातकों को भी अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। पिछले दिनों से चली आ रही स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती हैं।

कन्या राशि

आपको मिलेजुले परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। घर पर पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ सकता है। पैतृक संपत्ति को लेकर झगड़ा हो सकता है। ऐसी स्थिति में आपको अपने परिवार को संभालने का प्रयास करना होगा। किसी से कड़वी बात न कहें, अन्यथा झगड़ा संभव है। धन की बचत करने की कोशिश करेंगे, परंतु उसमें सफलता नहीं मिलेगी।

तुला राशि

सूर्य ग्रह आपकी राशि में नीच भाव में होगा। ऐसी स्थिति में आपको मिलेजुले परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है, परंतु लंबे समय तक यह स्थिति नहीं रहेगी। कारोबार में अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। 

वृश्चिक राशि

इस राशि के जातकों को आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको किसी यात्रा पर जाना हो सकता है। अपनी निजी समस्याओं को लेकर मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। हालांकि अन्य क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन कर पाने में सफल हो सकते हैं। विदेश संबंधी चीजों में सफलता मिलेगी।

धनु राशि

इस राशि के जातकों को आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। विभिन्न स्रोतों से धन प्राप्त होगा, जिससे आपकी आमदनी बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपको मनोवांछित परिणाम प्राप्त होंगे। नौकरी-पेशा से जुड़े जातकों की तरक्की होगी। आपको किसी क्षेत्र में उपलब्धि मिलेगी। निजी जीवन में भी अच्छे परिणाम मिलेंगे। बड़े भाई-बहन के सहयोग से आप कोई महत्वपूर्ण कार्य कर सकते हैं।

मकर राशि

सूर्य का गोचर आपको कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएगा। ऑफिस में आपकी तरक्की हो सकती है अथवा किसी अच्छी जगह आपका प्रमोशन हो सकता है। नौकरी की खोज करने वाले जातकों को इस अवधि में शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। सरकारी नौकरी मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान भी प्राप्त होगा। हालांकि पिताजी से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है।

कुंभ राशि

अगले एक माह तक आपको भाग्य के भरोसे नहीं बैठना है, बल्कि अपनी मेहनत पर विश्वास करना है, तभी आपको सफलता अर्जित हो सकती है। इस दौरान आपको धार्मिक यात्रा करने का अवसर मिल सकता है। ऐसा कोई भी कार्य न करें, जिससे आपके मान-सम्मान को ठेस पहुंचे। छात्रों को पढ़ाई में संघर्ष करना पड़ सकता है।

मीन राशि

इस राशि के जातकों को सूर्य के इस गोचर का लाभ मिलेगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अचानक से आपको किसी लाभ की प्राप्ति हो सकती है। ससुराल पक्ष से भी किसी तरह का तोहफा मिल सकता है। लंबित कार्य पूर्ण होंगे। पैतृक मिलने की संभावना है। इस अवधि में आपको परिजनों व रिश्तेदारों से अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।

Web Title: Sun Transit 2021 sun transits in Libra know effects on all zodiac sings

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे