लाइव न्यूज़ :

पौराणिक भारत की महिलाओं की अनकही कहानियां बयां कर रही सुधा मूर्ति की नई किताब

By भाषा | Updated: October 18, 2019 18:00 IST

यह पुस्तक उनकी ‘पौराणिक कथा’ श्रृंखला में नयी है। इसका प्रकाशन पफिन ने किया है। पुस्तक में शक्ति और भामति के नाम और पहचान का उल्लेख किया गया है जिनका नाम भारतीय पौराणिक कथाओं के पन्नों से भी लगभग गायब हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रख्यात लेखिका सुधा मूर्ति की नई पुस्तक ‘‘द डॉटर फ्रॉम ए विशिंग ट्री : अनयूशुअल टेल्स अबाउट वुमन इन माइथोलॉजी’’ में पौराणिक भारत की महिलाओं की अनकही कहानियां बयां की गई है। पुस्तक में शक्ति और भामति के नाम और पहचान का उल्लेख किया गया है जिनका नाम भारतीय पौराणिक कथाओं के पन्नों से भी लगभग गायब हो गया है।

प्रख्यात लेखिका सुधा मूर्ति की नई पुस्तक ‘‘द डॉटर फ्रॉम ए विशिंग ट्री : अनयूशुअल टेल्स अबाउट वुमन इन माइथोलॉजी’’ में पौराणिक भारत की महिलाओं की अनकही कहानियां बयां की गई है।

यह पुस्तक उनकी ‘पौराणिक कथा’ श्रृंखला में नयी है। इसका प्रकाशन पफिन ने किया है। पुस्तक में शक्ति और भामति के नाम और पहचान का उल्लेख किया गया है जिनका नाम भारतीय पौराणिक कथाओं के पन्नों से भी लगभग गायब हो गया है।

यह तीन किताबों की श्रृंखला द सरपेंट्स रिवेंज : अनयूशुअल टेल्स फ्रॉम महाभारत, द मैन फ्रॉम द एग :अनयूशुअल टेल्स अबाउट ट्रिनिटी और द अपसाइड-डाउन किंग: अनयूशुअल टेल्स अबाउट राम ऐंड कृष्ण के बाद प्रकाशित की गई है।

पुस्तक में जादुई घटनाओं का भी उल्लेख है, जिसमें मृत व्यक्ति जिंदा हो जाता है और जहां पर इच्छाओं की पूर्ति करने वाला पेड़ उपहार के रूप में बेटियां देता है।

इसमें उन कौतुहल पैदा करने वाले सवालों के जवाब भी हैं, जैसे कि भगवान जब असहाय हो जाते हैं तो वे मदद के लिए किसकी ओर देखते हैं।

पद्म श्री से नवाजी गई मूर्ति के मुताबिक इतिहास और पौराणिक काल में सहज महिलाओं की कहानियां भरी हैं, जिन्होंने परिवार और कुल का भविष्य तय करने में अहम भूमिका निभाई।

उन्होंने कहा, ‘‘वे अधिक शिक्षित नहीं थी लेकिन उनकी परिपक्वता, साहस और प्रियजनों के लिए समर्पण अनुकरणीय हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पुस्तक में इस तरह की महिलाओं की असमान्य कहानियां हैं और मैं आशा करती हूं कि यह आपको इस बात की यकीन दिलाएगा कि ऐसी महिलाएं अतीत में ही नहीं, बल्कि आज भी हमारे आसपास मौजूद हैं।’’ 

टॅग्स :पुस्तक समीक्षा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीMalaika Arora: सफलता की राह पर कई उतार-चढ़ाव, लेखिका के रूप में शुरुआत करने को तैयार मलाइका अरोड़ा

विश्वकौन हैं डेविड स्जेले?,  किरण देसाई को हराकर 2025 का बुकर पुरस्कार जीता

भारतयुगपुरुष के रूप में मोदी की व्याख्या करती पुस्तक: 'भारत वर्ष की स्वर्णाभा: नरेंद्र मोदी'

विश्वअमेरिकी सत्ता के ‘खलनायक’ चार्ली चैपलिन और महात्मा गांधी

भारतहोमर का ‘इलियड’ और बाबा बुल्के की गोसाईं गाथा 

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल