सुबह उठते ही ना करें ऐसे काम, दिन भर रहेंगे परेशान

By मेघना वर्मा | Published: May 23, 2020 10:51 AM2020-05-23T10:51:24+5:302020-05-23T10:51:24+5:30

सुबह उठने से लेकर दिन भर बिताने तक बुजुर्गों की सलाह मानकर ना सिर्फ आप एक सफल इंसान बन सकते हैं बल्कि जीवन को नई दिशा भी दे सकते हैं। 

subah uth kar kyaa karen kya nahi, don't do this things or work after wake up in the morning | सुबह उठते ही ना करें ऐसे काम, दिन भर रहेंगे परेशान

सुबह उठते ही ना करें ऐसे काम, दिन भर रहेंगे परेशान

Highlightsआप सुबह के समय अगर कहीं बाहर निकल रहे हैं तो किसी भी हाल में भूखे पेट बाहर मत निकलिए। सुबह उठकर सबसे पहले अपने ईष्ट देव का नाम लेना चाहिए।

इस समय पूरे देश में लॉकडाउन का माहौल है। लोग घरों के अंदर है। कुछ लोगों के रूटीन में फर्क आया है तो कुछ लोगों का रूटीन पूरी तरह बदल चुका है। वैसे घर में रह रहे बड़े-बुजुर्ग इस दौरान आपको कई सारी सलाह देते हैं जिससे आपका दिन अच्छे से गुजरे। सुबह उठने से लेकर दिन भर बिताने तक बुजुर्गों की सलाह मानकर ना सिर्फ आप एक सफल इंसान बन सकते हैं बल्कि जीवन को नई दिशा भी दे सकते हैं। 

बुजुर्गों ने बताया है कि सुबह उठकर कई ऐसे कार्य है जो हमें नहीं करने चाहिए। ये कार्य करने से केवल नुकसान ही होता है। दिन भर मन खिन्न रहता है और आपके काम पर भी इसका असर पड़ता है। आइए आपको बताते हैं सुबह उठकर आपको कौन से कार्य नहीं करने चाहिए-

ना लें इन चीजों का नाम

बुजुर्गों के अनुसार सुबह उठकर सबसे पहले अपने ईष्ट देव का नाम लेना चाहिए। कभी भी किसी गांव या शहर का नाम नहीं लेना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि कुछ अनजाने में लिए गए नाम आपको प्रतिकूल फल देते हैं। इसलिए किसी भी जगह का नाम लेने के बजाय भगवान का नाम लें। 

सुंदरकांड में हनुमान जी ने बताई है ये बात

सुबह उठकर वानर का नाम ना लें। रामचरित मानस के सुंदरकांड में हनुमान जी कहते हैं प्रात लेइ जो नाम हमारा, तेहि दिन ताहि ना मिलै अहारा। अर्थात जो सुबह उठकर मेरे कुल यानी वानर का नाम लेगा उसे दिन भर भोजन मुश्किल से मिलेगा। 

भूखे पेट ना निकलें घर से

बजुर्ग हमेशा कहते हैं कि आप सुबह के समय अगर कहीं बाहर निकल रहे हैं तो किसी भी हाल में भूखे पेट बाहर मत निकलिए। आप दही खाकर भी बाहर निकल सकते हैं। ये ना सिर्फ आध्यात्मिक दृष्टी से सही है बल्कि आपके स्वास्थ्य के लिए भी यह जरूरी है। 

दिन भर खिन्न रहेगा मन

सुबह आराम से उठे कभी भी हड़बड़ाहट में बिस्तर से नहीं उठना चाहिए। साथ ही बिस्तर छोड़ने के बाद उसपर फिर से नहीं सोना चाहिए। इससे आपमें दिनभर आलस भरा रहेगा और आपका मन खिन्न रहेगा। इसलिए सुबह खुश मन से बिस्तर छोड़े।

ना लौटाएं खाली हाथ

सुबह के समय अगर आपके घर या सामने कोई जरूरमंद या भीक्षा मांगने आए तो उसे खाली हाथ ना लौटाएं। उसे कुछ ना कुछ दान जरूर करें। इससे आपको उनका आशीर्वाद मिलेगा और उनकी मदद हो जाएगी।

Web Title: subah uth kar kyaa karen kya nahi, don't do this things or work after wake up in the morning

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे