Solar Eclipse (Surya Grahan) 2019 : सूतक काल में जपें ये 3 मंत्र, दूर होंगे सारे बुरे प्रभाव

By मेघना वर्मा | Published: December 13, 2019 11:09 AM2019-12-13T11:09:44+5:302019-12-13T11:09:44+5:30

शास्त्रों के अनुसार ग्रहण से पहले लगने वाले सूतक काल के समय किसी भी तरह के शुभ कार्य नहीं किए जाते। सूतक काल में भोजन करने तक की मनाही होती है।

solar eclipse surya grahan 2019 on 26 December know the mantra and jaap for the sutak time | Solar Eclipse (Surya Grahan) 2019 : सूतक काल में जपें ये 3 मंत्र, दूर होंगे सारे बुरे प्रभाव

Solar Eclipse (Surya Grahan) 2019 : सूतक काल में जपें ये 3 मंत्र, दूर होंगे सारे बुरे प्रभाव

Highlightsसूतक काल के समय लोग भगवान का जाप या मंत्रोच्चारण करते हैं। इस साल 26 दिसंबर को आखिरी सूर्य ग्रहण लग रहा है।

साल 2019 बस कुछ ही दिनों का मेहमान है। साल के आखिरी महीने में इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण पड़ रहा है। जिसका खासा महत्व बताया जा रहा है। हिन्दू धर्म में ग्रहण के समय को अशुभ काल बताया जाता है। ग्रहण से पहले लगने वाले सूतक काल में कोई भी शुभ कार्य करना सही नहीं माना जाता है। इस साल 26 दिसंबर को आखिरी सूर्य ग्रहण लग रहा है। जो साल का तीसरा ग्रहण भी है। 

शास्त्रों के अनुसार ग्रहण से पहले लगने वाले सूतक काल के समय किसी भी तरह के शुभ कार्य नहीं किए जाते। सूतक काल में भोजन करने तक की मनाही होती है। सूतक काल के समय लोग भगवान का जाप या मंत्रोच्चारण करते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ मंत्र बताने जा रहे हैं जिनका जाप आप सूतक काल के समय कर सकते हैं। 

सूतक काल में करें इन मंत्रों का जाप

ॐ ह्लीं दूं दूर्गाय: नम:
ॐ श्रीं ह्लीं क्लीं ऐं ॐ स्वाहा:।
ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद-प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नम:।

भारत में दिखेगा ग्रहण

26 दिसंबर को पड़ने वाला यह ग्रहण भारत में भी दिखाई देने वाला है। पिछला सूर्यग्रहण भारत में दिखाई नहीं दिया था। मगर इस बार ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। भारत में दिखने पर इस सूतक का असर भी जातकों पर पड़ेगा। ग्रहण का असर धार्मिक और ज्योतिष नजरिए से बहुत महत्व पड़ेगा।

क्या है ग्रहण का समय

ग्रहण इस साल 26 दिसंबर को पड़ रहा है। ये साल का आखिरी सूर्य ग्रहण होगा। यह सूर्य ग्रहण पौष मास की अमावस्या पर सुबह 8 बजकर 17 मिनट पर लगेगा। जो 10 बजकर 57 मिनट पर खत्म होगा। इस बार सूर्य ग्रहण भारत समेत यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, पूर्वी अफ्रीका में दिखाई देगा। 

ग्रहण का सूतक काल

इस बार सू्र्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा। इस कारण सूतक का असर होगा। सूतक का समय ग्रहण के एक दिन पहले से ही शुरू हो जाएगा। सूतक 25 दिसंबर की शाम 5:33 मिनट से शुरू होगा और अगले दिन सुबह 10:57 मिनट पर यानी ग्रहण के समापन के बाद खत्म होगा। सूतक लगने का काफी विशेष महत्व बताया जाता है। हिन्दू धर्म में सूतक लगने के बाद कोई भी कार्य नहीं किया जाता है। सूतक का समय अशुभ माना जाता है।

Web Title: solar eclipse surya grahan 2019 on 26 December know the mantra and jaap for the sutak time

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे