लाइव न्यूज़ :

श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति ने उज्जैन दर्शन बस सेवा की फिर शुरुआत, 100 रुपये में 5 घंटे में 13 धार्मिक स्थलों के दर्शन

By बृजेश परमार | Updated: December 2, 2021 09:19 IST

उज्जैन दर्शन यात्रा बस का संचालन कोरोना काल के चलते 20 महिनों से बंद था। मध्य प्रदेश सरकार की नई गाइडलाइन आने के बाद एक बार फिर इसकी शुरुआत की गई है।

Open in App

उज्जैन: श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने उज्जैन दर्शन बस सेवा एक बार फिर शुरू कर दी है। यह बस 5 घंटे में उज्जैन के 13 धार्मिक स्थलों के दर्शन श्रद्धालुओं को करवाएगी। इसके लिए एक सौ रूपये बतौर शुल्क देना होगा।

उज्जैन दर्शन के लिए यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए उज्जैन दर्शन यात्रा फिर से शुरू की गई है। इसके लिए पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर बुकिंग सिस्टम रखा गया है।

करीब दो बर्ष उपरांत महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने एक बार फिर उज्जैन दर्शन बस सेवा शुरू की है। रविवार को उच्च शिक्षा मंत्री डा.मोहन यादव ने हरी झंडी दिखाकर इसकी शुरुआत की। इसके तहत उज्जैन के महत्वपूर्ण मंदिरों सहित शिप्रा तट रामघाट और वेधशाला का भ्रमण भी शामिल है। 

उज्जैन दर्शन यात्रा बस का टाइमटेबल

उज्जैन दर्शन यात्रा बस सुबह 9 बजे महाकाल मंदिर से रवाना होगी, दोपहर को 2 बजे महाकाल मंदिर पर ही इसका समापन होगा। उज्जैन दर्शन बस यात्रा के जरिये बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को महाकाल से बड़ा गणेश, हरसिद्धि, शिप्रा तट रामघाट, वेधशाला, त्रिवेणी शनि नवग्रह मंदिर, चिंतामण गणेश, भर्तृहरि गुफा, गढ़कालिका, स्थिरमन गणेश, मित्रवृंदा, कालभैरव, सिद्धवट, मंगलनाथ और सांदीपनि आश्रम की यात्रा कराई जाएगी। 

बस में एलईडी पर निरंतर भजनों का प्रसारण, पेयजल की सुविधा भी उपलब्ध होगी। इसके साथ ही मंदिर प्रबंध समिति सेवक, एवं गाईड मौजूद रहेगा। बस का संचालन प्रतिदिन सुबह 9 बजे से  महाकाल अन्नक्षेत्र से होगा। 32 सीटर बस में उज्जैन दर्शन यात्रा के एक दिन पूर्व पहले आओं, पहले पाओं के आधार पर बुकिंग की जा सकेंगी। इसके लिए महाकाल मंदिर निर्गम द्वार पर कांउटर बनाया जा रहा है। स्थान रिक्त होने पर बस में भी टिकट की सुविधा होगी। उज्जैन दर्शन यात्रा बस सेवा में जल्द ही 84 महादेव यात्रा और उज्जैन से ओंकारेश्वर बस सेवा भी शुरू की जाने की तैयारियां की जा रही है।

20 महीनों से बंद थी बस

उज्जैन दर्शन यात्रा बस का संचालन कोरोना काल के चलते 20 महिनों से बंद था। मध्य प्रदेश सरकार की नई गाइडलाइन आने के बाद एक बार फिर इसकी शुरुआत की गई है। 

बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को इसका लाभ मिल सकेगा। वर्तमान में उज्जैन दर्शन के नाम पर निजी कार व ऑटो वाले मनमाना किराया वसूलते है। इससे श्रद्धालुओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है।

टॅग्स :उज्जैनMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग