शनिवार के दिन दिख जाएं ये तीन तो समझो कुछ अच्छा होने वाला है!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 18, 2020 08:53 AM2020-01-18T08:53:59+5:302020-01-18T08:53:59+5:30

शनि को न्याय का देवता कहा जाता है। हालांकि, अगर वे किसी पर नाराज हो गये तो उसकी जिंदगी सबसे मुश्किल भी हो जाती है।

Shani dev ki kripa, three things that hints something good is going to happen on Saturday | शनिवार के दिन दिख जाएं ये तीन तो समझो कुछ अच्छा होने वाला है!

शनिवार को करें ये तीन काम, मिलेगी शनिदेव की कृपा

Highlightsशनि को न्याय का देवता कहा गया है, हालांकि उनका गुस्सा भी काफी डराने वाला होता हैशनि से जुड़े संकेत के बारे में जानिए, जिससे आप उनके प्रकोप से बच सकें

शनि को न्याय का देवता कहा जाता है। हालांकि, ये भी सच है कि किसी पर उनका प्रकोप बरसता है उसके लिए जीवन के रास्ते बेहद मुश्किल हो जाते हैं। उनके राशि बदलने का भी असर सभी पर होता है। शनि करीब ढाई साल में एक बार अपनी राशि बदलते हैं और इस बार 24 जनवरी को यही होने जा रहा है। शनि अपनी मूल राशि मकर में प्रवेश करेंगे। इसका प्रभाव सभी जातकों पर पड़ेगा लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे संकेत बताने जा रहे हैं, जिसे अगर आपने शनिवार के दिन देख लिया तो समझ लीजिए आपके साथ कुछ अच्छा होने जा रहा है।

काला कुत्ता

इसे शनिदेव का वाहन भी माना जाता है। साथ ही शनि देव के लिए अन्य जानवर भी बेहद प्रिय है। ऐसे में शनिवार को अगर घर से बाहर निकलते हुए आपको काला कुत्ता नजर आ जाए तो ये शुभ है। 

काला कुत्ता नजर आने पर समझ लीजिए कि जिस काम के लिए आप बाहर निकले हैं, उसमें सफलता हाथ लग सकती है। इस दिन शुभ फल के लिए काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

दिख जाए अगर सफाई कर्मचारी

शनिवार की सुबह अगर आपको कोई सफाई कर्मचारी या झाड़ू लगाते नजर आ जाए तो ये भी आपके लिए अच्छा संकेत है।

उन्हें देखने पर जरूर कोई कपड़ा या कुछ रुपये दान करें। इससे आपको अपने काम में शनिवार के दिन सफलता मिलने के मौके बढ़ जाएंगे।

भिखारी

शनिवार के दिन अगर आपको घर से निकलते हुए कोई भिक्षा मांगता नजर आए या फिर आपके दरवाजे के सामने आ जाए तो ये भी शुभ संकेत है। उसे फटकारे यां डांटे नहीं और न ही उसे खाली हाथ जाने दें।

उसे आप अपनी क्षमता के अनुसार कुछ भी दान कर सकते हैं या भोजन भी करा सकते हैं। यह अच्छा संकेत है और आप पर शनिदेव की कृपा होगी। हालांकि, अगर आपने उसे भगा दिया या फिर उस पर गुस्सा किया तो शनिदेव का प्रकोप आप पर बरस सकता है।

Web Title: Shani dev ki kripa, three things that hints something good is going to happen on Saturday

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे