Shani 2024: 17 फरवरी को शनि ग्रह होने जा रहा है अस्त, इन 3 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 16, 2024 03:03 PM2024-02-16T15:03:24+5:302024-02-16T15:04:55+5:30

Shani Ast 2024: ग्रह का अस्त होना एक महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है। प्रति वर्ष, कुछ दिनों के लिये आकाश में कोई-कोई ग्रह दिखायी नहीं देता है क्योंकि वह सूर्य के अत्यन्त समीप आ जाता है।

Shani Combust 2024: Saturn is going to Combust on 17th February, problems will increase for these 3 zodiac signs | Shani 2024: 17 फरवरी को शनि ग्रह होने जा रहा है अस्त, इन 3 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें

Shani 2024: 17 फरवरी को शनि ग्रह होने जा रहा है अस्त, इन 3 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें

Shani Combust 2024: शनि ग्रह 17 फरवरी 2024 से अस्त होने जा रहा है और यह 26 मार्च 2024 तक अस्त अवस्था में ही रहने वाला है। वैदिक ज्योतिष में अस्त होने का अर्थ प्रभावहीन हो जाना है। अर्थात इस 38 दिनों की अवधि में शनि ग्रह प्रभावहीन रहने वाला है। दरअसल, ग्रह का अस्त होना एक महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है। प्रति वर्ष, कुछ दिनों के लिये आकाश में कोई-कोई ग्रह दिखायी नहीं देता है क्योंकि वह सूर्य के अत्यन्त समीप आ जाता है। वर्तमान में शनि ग्रह अपनी स्वराशि कुंभ में अपने शत्रु ग्रह सूर्य के साथ विराजमान है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, शनि के अस्त होने के साथ ही कुछ राशियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। आइए जानते हैं कि शनि के अस्त होने से किन राशियों के जीवन में समस्याएं बढ़ने वाली हैं। 

कर्क राशिवालों पर शनि अस्त का नकारात्मक प्रभाव

वर्तमान में कर्क राशि के जातक शनि ढैय्या से पीड़ित हैं। शनि अस्त से भी इन्हें नकारात्मक परिणामों की प्राप्ति संभव है। यह अवधि आपके लिए कष्टकारी रह सकती है। इस अवधि में आपको मानसिक और शारीरिक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक रूप से आप परेशान रह सकते हैं। इसके प्रभाव से आपको कार्य एवं व्यापार में नवीन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

मकर राशि वालों के करियर क्षेत्र में आएंगी बाधाएं

शनि अस्त के प्रभाव से आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। करियर क्षेत्र में आपको बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। काम के प्रति लापरवाही आपको भारी पड़ सकती है। इस समय आप मानसिक रूप से दबाव में रहेंगे। हालांकि कड़ी मेहनत के बलबूते आप सफलता प्राप्त कर सकते हैं। इस अवधि में सेहत को लेकर भी सावधान रहने की आवश्यकता होगी।

कुंभ राशिवालों को सकता है आर्थिक नुकसान

आपकी राशि में शनि और सूर्य की युति है। साथ ही आप पर शनि की साढ़ेसाती भी चल रही है। इसमें शनि अस्त के प्रभाव से आपकी और परेशानी बढ़ सकती हैं। आर्थिक क्षेत्र आपका कमजोर रहेगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से तकरार की स्थिति बनी रहेगी। नौकरी और व्यापार में भी आपको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। 

Web Title: Shani Combust 2024: Saturn is going to Combust on 17th February, problems will increase for these 3 zodiac signs

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे