September 2024 Vrat & Festival List: सितंबर माह में गणेश चतुर्थी, श्राद्ध पक्ष और अनंत चतुर्दशी जैसे बड़े चतुर्दर्शी, देखें पूरी लिस्ट

By रुस्तम राणा | Updated: August 23, 2024 14:29 IST2024-08-23T14:29:49+5:302024-08-23T14:29:49+5:30

September 2024 Vrat Tyohar List: इस महीने गणेश चतुर्थी, अनंत चतुर्दशी (गणेश विसर्जन) और श्राद्ध पक्ष व्रत-त्योहार आएंगे। माह की शुरूआत ही पर्यूषण पर्वारम्भ के साथ होगी और अंत आश्विन माह कृष्ण पक्ष की मासिक शिवरात्रि के साथ होगा।

September 2024 Vrat & Festival List: Anant Chaturdashi like Ganesh Chaturthi, Shradh Paksha and Anant in the month of September, see full list | September 2024 Vrat & Festival List: सितंबर माह में गणेश चतुर्थी, श्राद्ध पक्ष और अनंत चतुर्दशी जैसे बड़े चतुर्दर्शी, देखें पूरी लिस्ट

September 2024 Vrat & Festival List: सितंबर माह में गणेश चतुर्थी, श्राद्ध पक्ष और अनंत चतुर्दशी जैसे बड़े चतुर्दर्शी, देखें पूरी लिस्ट

September 2024 Vrat Tyohar List: सितंबर माह की शुरूआत होने जा रही है। हिन्दू व्रत-त्योहारों की दृष्टि से यह महीना खास रहने वाला है। इस महीने अनंत चतुर्दशी (गणेश विसर्जन) और श्राद्ध पक्ष व्रत-त्योहार आएंगे। इस माह की शुरूआत ही पर्यूषण पर्वारम्भ के साथ होगी और अंत आश्विन माह कृष्ण पक्ष की मासिक शिवरात्रि के साथ होगा। 7 सितंबर को गणेश चतुर्थी है, जिसे पूरे देश में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। 

वहीं 14 सितंबर को परिवर्तनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। एकादशी व्रत भगवान विष्णु जी के लिए रखा जाता है। भादौ मास शुक्ल पक्ष की एकादशी को परिवर्तनी एकादशी कहते हैं। इसके बाद 17 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का व्रत रखा जाएगा। यह दिन गणेश उत्सव आखिरी दिन माना जाता है। अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश विसर्जन का विधान है। गणेश जी की प्रतिमा को जल में प्रवाह किया जाता है। इस महीने भाद्रपद पूर्णिमा (17 सितंबर) के दिन आंशिक चंद्रग्रहण भी रहने वाला है। 

गणेश विसर्जन के अगले भादो पूर्णिमा है और इसी तिथि से पितरों को समर्पित श्राद्ध पक्ष भी प्रारंभ हो जाएंगे। एक पक्ष चलने वाले श्राद्धों में श्राद्ध कर्म किए जाते हैं, इस पर्व का समापन आश्विन अमावस्या के होगा। शास्त्रों में पितृ ऋण चुकाने के लिए पितरों के निमित्त श्राद्ध पर्व मनाने की परंपरा है। 

28 सितंबर को इंदिरा एकादशी व्रत किया रखा जाएगा। मान्यता है कि जो कोई भक्त आश्विन मास कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि के दिन इंदिरा एकादशी का व्रत करता है वह समस्त प्रकार के पापों से मुक्त हो जाता है। 

September Vrat Tyohar List 2024: सितंबर माह के व्रत एवं त्योहारों की पूरी लिस्ट

पर्यूषण पर्वारम्भ - सितम्बर 1, 2024, रविवार
मासिक शिवरात्रि - सितम्बर 1, 2024, रविवार
सोमवती अमावस्या - सितम्बर 2, 2024, सोमवार
पोला - सितम्बर 2, 2024, सोमवार
वृषभोत्सव - सितम्बर 2, 2024, सोमवार
अन्वाधान - सितम्बर 2, 2024, सोमवार
इष्टि - सितम्बर 3, 2024, मंगलवार
अगस्त्य अर्घ्य - सितम्बर 4, 2024, बुधवार
सामवेद उपाकर्म - सितम्बर 5, 2024, बृहस्पतिवार
शिक्षक दिवस - सितम्बर 5, 2024, बृहस्पतिवार
वराह जयन्ती - सितम्बर 6, 2024, शुक्रवार
हरतालिका तीज - सितम्बर 6, 2024, शुक्रवार
गौरी हब्बा - सितम्बर 6, 2024, शुक्रवार
रूद्र सावर्णि मन्वादि- सितम्बर 6, 2024, शुक्रवार
गणेश चतुर्थी - सितम्बर 7, 2024, शनिवार
ऋषि पञ्चमी - सितम्बर 8, 2024, रविवार
सम्वत्सरी पर्व - सितम्बर 8, 2024, रविवार
स्कन्द षष्ठी - सितम्बर 9, 2024, सोमवार
ललिता सप्तमी - सितम्बर 10, 2024, मंगलवार
ज्येष्ठ गौरी आवाहन - सितम्बर 10, 2024, मंगलवार
राधा अष्टमी - सितम्बर 11, 2024, बुधवार
महालक्ष्मी व्रत आरम्भ - सितम्बर 11, 2024, बुधवार
दूर्वा अष्टमी - सितम्बर 11, 2024, बुधवार
ज्येष्ठ गौरी पूजा - सितम्बर 11, 2024, बुधवार
मासिक दुर्गाष्टमी - सितम्बर 11, 2024, बुधवार
ज्येष्ठ गौरी विसर्जन - सितम्बर 12, 2024, बृहस्पतिवार
हिन्दी दिवस - सितम्बर 14, 2024, शनिवार
परिवर्तिनी एकादशी - सितम्बर 14, 2024, शनिवार
वामन जयन्ती - सितम्बर 15, 2024, रविवार
भुवनेश्वरी जयन्ती - सितम्बर 15, 2024, रविवार
ओणम - सितम्बर 15, 2024, रविवार
विश्वेश्वरैया जयन्ती - सितम्बर 15, 2024, रविवार
अभियन्ता दिवस - सितम्बर 15, 2024, रविवार
कल्की द्वादशी - सितम्बर 15, 2024, रविवार
प्रदोष व्रत - सितम्बर 15, 2024, रविवार
विश्वकर्मा पूजा - सितम्बर 16, 2024, सोमवार
कन्या संक्रान्ति - सितम्बर 16, 2024, सोमवार
गणेश विसर्जन - सितम्बर 17, 2024, मंगलवार
अनन्त चतुर्दशी - सितम्बर 17, 2024, मंगलवार
पूर्णिमा श्राद्ध - सितम्बर 17, 2024, मंगलवार
भाद्रपद पूर्णिमा व्रत - सितम्बर 17, 2024, मंगलवार
अन्वाधान - सितम्बर 17, 2024, मंगलवार
पितृपक्ष प्रारम्भ - सितम्बर 18, 2024, बुधवार
चन्द्र ग्रहण *आंशिक - सितम्बर 18, 2024, बुधवार
इष्टि - सितम्बर 18, 2024, बुधवार
प्रतिपदा श्राद्ध - सितम्बर 18, 2024, बुधवार
द्वितीया श्राद्ध - सितम्बर 19, 2024, बृहस्पतिवार
तृतीया श्राद्ध - सितम्बर 20, 2024, शुक्रवार
चतुर्थी श्राद्ध - सितम्बर 21, 2024, शनिवार
महा भरणी - सितम्बर 21, 2024, शनिवार
विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी - सितम्बर 21, 2024, शनिवार
पञ्चमी श्राद्ध - सितम्बर 22, 2024, रविवार
मासिक कार्तिगाई - सितम्बर 22, 2024, रविवार
शरद्कालीन सम्पात - सितम्बर 22, 2024, रविवार
षष्ठी श्राद्ध - सितम्बर 23, 2024, सोमवार
सप्तमी श्राद्ध - सितम्बर 23, 2024, सोमवार
रोहिणी व्रत - सितम्बर 23, 2024, सोमवार
अष्टमी श्राद्ध - सितम्बर 24, 2024, मंगलवार
महालक्ष्मी व्रत पूर्ण - सितम्बर 24, 2024, मंगलवार
कालाष्टमी - सितम्बर 24, 2024, मंगलवार
मासिक कृष्ण जन्माष्टमी - सितम्बर 24, 2024, मंगलवार
नवमी श्राद्ध - सितम्बर 25, 2024, बुधवार
जीवित्पुत्रिका व्रत - सितम्बर 25, 2024, बुधवार
दशमी श्राद्ध - सितम्बर 26, 2024, बृहस्पतिवार
एकादशी श्राद्ध - सितम्बर 27, 2024, शुक्रवार
इन्दिरा एकादशी - सितम्बर 28, 2024, शनिवार
द्वादशी श्राद्ध - सितम्बर 29, 2024, रविवार
मघा श्राद्ध - सितम्बर 29, 2024, रविवार
प्रदोष व्रत - सितम्बर 29, 2024, रविवार
त्रयोदशी श्राद्ध - सितम्बर 30, 2024, सोमवार
मासिक शिवरात्रि - सितम्बर 30, 2024, सोमवार

Web Title: September 2024 Vrat & Festival List: Anant Chaturdashi like Ganesh Chaturthi, Shradh Paksha and Anant in the month of September, see full list

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे