लाइव न्यूज़ :

Sawan 2024: सावन सोमवार के दिन शिव पूजा में भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां

By रुस्तम राणा | Updated: July 18, 2024 14:44 IST

Sawan Somvar 2024: मान्यता है कि जो कोई भक्त श्रावण माह में पड़ने वाले सोमवार के दिन भोले नाथ की आराधना करता है उसकी समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। लेकिन सावन सोमवार के दिन शिव पूजा में भक्तों को कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए।

Open in App

Sawan 2024:भगवान शिव का प्रिय माह 22 जुलाई 2024 से प्रारंभ हो रहा है, जो 19 अगस्त 2024 को समाप्त होगा। धार्मिक दृष्टि से इस माह का विशेष महत्व है। श्रावण मास में भगवान शिव की पूजा की जाती है। मान्यता है कि जो कोई भक्त श्रावण माह में पड़ने वाले सोमवार के दिन भोले नाथ की आराधना करता है उसकी समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। लेकिन सावन सोमवार के दिन शिव पूजा में भक्तों को कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए। भगवान शिव को कुछ विशेष चीजें भूलकर भी नहीं चढ़ाना चाहिए अन्यथा उसका गलत परिणाम जातकों को प्राप्त होता है। इसलिए सावन सोमवार के नियम जान लेना आवश्यक है, जो इस प्रकार हैं - 

1. सोमवार के दिन भगवान शिव का अभिषेक करना बहुत ही शुभ फलदायी है। ऐसे में आप भगवान शिव के अभिषेक के लिए जिस दूध का इस्तेमाल करेंगे उसका सेवन बिल्कुल भी न करें। भगवान शिव के अभिषेक के बाद जो दूध बच जाए उसे किसी जरूरतमंद को दान कर दें।

2. सोमवार के दिन बेल के पत्तों को तोड़कर शिवजी पर नहीं चढ़ाना चाहिए। आप चाहें तो इसलिए 1 दिन पहले से ही बेल पत्र तोड़कर रख लें।

3.सावन सोमवार के दिन शिव पूजा में तुलसी का प्रयोग न करें। कहते हैं शिवजी ने तुलसी के पति असुर जालंधर का वध किया था। इसलिए तुलसी ने स्वयं भगवान शिव को अपने अलौकिक और दैवीय गुणों वाले पत्तों से वंचित कर दिया।

 4. सावन सोमवार के दिन शिव पूजा में केतकी के फूल नहीं अर्पित किए जाते हैं। शिव पुराण के अनुसार ब्रह्मा जी के एक झूठ में केतकी फूल ने उनका साथ दिया था, जिससे रुष्ट होकर शिव जी ने केतकी के फूल को श्राप दिया और कहा कि मेरी पूजा में कभी भी केतकी के फूल को अर्पित नहीं किया जाएगा। 

5. सावन सोमवार के दिन शिव पूजा में कुमकुम या सिंदूर नहीं चढ़ाना चाहिए, क्योंकि शिव विनाशक हैं और उनकी पूजा में इन चीजों का इस्तेमाल अशुभ माना जाता है।

6. शास्त्रों के अनुसार, सावन के सोमवार के दिन में भूलकर भी न सोएं। शाम के समय भगवान शिव का भी पूरे विधि विधान के साथ पूजन करें। सावन सोमवार के दिन ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। अगर संभव हो तो पति पत्नी को अलग सोना चाहिए।

7. जिस वस्त्र को धारण करके पहले आपने शयन या भोजन किया हो उसे धारण करके भोले नाथ का पूजन अभिषेक नहीं करना चाहिए। सावन सोमवार के दिन फलाहार में दूध और दूध से बनी हुई चीजों का प्रयोग नहीं करें। 

टॅग्स :सावनभगवान शिवहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य