लाइव न्यूज़ :

Sawan 2021: कब से शुरू होगा सावन माह, बाबा भोले शंकर का प्रिय महीना, जानें कितने हैं सोमवार

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 22, 2021 15:02 IST

Sawan 2021 Date: सावन का महीना 25 जुलाई से शुरू होकर 22 अगस्त तक चलेगा। भोले बाबा को याद करते हैं और शाम को विधि विधान के साथ व्रत खोलते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयह महीना हिंदू धर्म में काफी पवित्र माना जाता है।भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।इस बार सावन में चार सोमवार पड़ेंगे।

Sawan 2021 Date: शिव भक्तों को सावन के महीने का बेसब्री से इंतजार रहता है। यह महीना हिंदू धर्म में काफी पवित्र माना जाता है।

इस पवित्र महीने में भगवान शिव की जमकर आराधना की जाती है। इस बार सावन का महीना 25 जुलाई से शुरू होकर 22 अगस्त तक चलेगा। खास बात यह है कि इस बार इस महीने में केवल चार सोमवार पड़ेंगे। सावन में सोमवार  का विशेष महत्व होता है। 

माना जाता है कि इस दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। इसलिए शिवभक्त इस दिन व्रत रखकर भोले शंकर की आराधना करते हैं और सुबह-सुबह मंदिर में जाकर शिवलिंग पर जल चढ़ाते हैं। दिन भर भोले बाबा को याद करते हैं और शाम को विधि विधान के साथ व्रत खोलते हैं।

जानिए चारों सोमवार की तारीख

अक्सर लोग यह जानने की कोशिश करते हैं कि सावन के सोमवार कब हैं, दरअसल बड़ी संख्या में लोग सावन के सोमवार को व्रत रखकर पूजा पाठ करते हैं। इस बार सावन में चार सोमवार पड़ेंगे। सावन का पहला सोमवार 26 जुलाई, दूसरा सोमवार 2 अगस्त, तीसरा सोमवार 9 अगस्त और चौथा सोमवार 16 अगस्त को है।

पूजा में कई बातों का रखें ध्यान

सावन  में भगवान शिव की पूजा में कई बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। भोले शंकर की पूजा में कभी भी केतकी के फूलों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसके अलावा तुलसी के पत्तों का भी भगवान शिवजी को अर्पण नहीं किया जाता। शिवलिंग पर कभी नारियल का पानी नहीं चढ़ाना चाहिए। भगवान शिवजी को हमेशा कांसे या पीतल के बर्तन से जल चढ़ाना चाहिए।

कहते हैं कि देव-असुर संग्राम में समुद्र मंथन से विष निकला था। इस विष से सृष्टि को बचाने के लिए भोले शंकर ने उसे पी लिया था. विष के प्रभाव से उनका शरीर बहुत ही ज्यादा गर्म हो गया था जिससे शिवजी को काफी परेशानी होने लगी थी।

भगवान शिव को इस परेशानी से बाहर निकालने के लिए इंद्रदेव ने जमकर वर्षा की, कहते हैं कि यह घटनाक्रम सावन के महीने में हुआ था, तभी से यह मान्यता है कि सावन  के महीने में शिव जी ज्यादा प्रसन्न रहते हैं और भक्तों का कष्ट दूर करते हैं।

सावन के सोमवार

सावन का पहला सोमवार: 26 जुलाई

सावन का दूसरा सोमवार : 2 अगस्त

सावन का तीसरा सोमवार : 9 अगस्त

सावन का चौथा सोमवार : 16 अगस्त।

टॅग्स :सावनउत्तर प्रदेशबिहारझारखंडगंगासागर मेला
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल