लाइव न्यूज़ :

Sawan 2019: सावन में आज से शुरू हो रहा है पंचक, अगले पांच दिन नहीं करें ये काम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 19, 2019 11:31 IST

सोमवार से शुरू हुए पंचक को राजपंचक, मंगलवार को अग्नि पंचक, बुध और गुरुवार को अशुभ जबकि शुक्रवार को चोर पचंक कहा जाता है। पंचक हर 27 दिन में आता है।

Open in App
ठळक मुद्देसावन मास में आज दोपहर बाद से लगने जा रहा है पंचक24 जुलाई को 3 बजकर 42 मिनट पर खत्म होगा पंचकपंचक के दौरान नहीं करना चाहिए कोई भी शुभ काम, होती है हानि

Sawan 2019: सावन के पवित्र माह में पंचक भी शुक्रवार से शुरू हो रहा है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार पंचक में किसी भी शुभ कार्य को करने की मनाही होती है। यह पंचक आज दोपहर 2 बजकर 58 मिनट से शुरू होगा और 24 जुलाई को 3 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। इस बार यह शुक्रवार से शुरू हो रहा है इसलिए इसे 'चोर पंचक' कहा जाएगा।

दरअसल, सोमवार से शुरू हुए पंचक को राजपंचक, मंगलवार को अग्नि पंचक, बुध और गुरुवार को अशुभ जबकि शुक्रवार को चोर पचंक कहा जाता है। पंचक हर 27 दिन में आता है। पंचक शुरू होने के दिन यात्रा नहीं करने की सलाह दी जाती है। साथ ही व्यापार संबंधित लेन-देन करने से भी मना किया जाता है। मान्यताओं के अनुसार अगर आप ऐसा करते हैं धन की हानि हो सकती है।

सावन: पंचक में नहीं करने चाहिए ये काम

- पंचक में मृत्यु को शुभ नहीं माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दौरान किसी की मृत्यु होने पर घर के अन्य सदस्यों पर भी ऐसा संकट मंडराता रहता है। साथ ही पंचक दोष लग सकता है। इससे बचने के लिए कुछ उपाय भी हैं। इसलिए आप किसी विद्वान पंडित की सलाह ले सकते हैं। मान्यताओं के अनुसार जिस शख्स की मृत्यु पंचक में होती है, उसके दाह-संस्कार के समय पांच पुतले बनाकर उसका भी शव के साथ दाह करना चाहिए। इससे परिवार पर पंचक दोष समाप्त होता है।

- हिंदू धर्म में मान्यता है कि पंचक के दिनों में चारपाई बनाना अच्छा नहीं होता है। अगर आपने इन दिनों में चारपाई बनाई या बनवाई तो आप पर बड़ा संकट आ सकता है।

- पंचक काल में जिस समय घनिष्ठा नक्षत्र हो उस समय घर या कही पर लकड़ी, घास या फिर जलाने वाली वस्तुएं नही एकत्र करनी चाहिए। ऐसा करने से आग लगने का भय रहता है। माना जाता है कि अग्नि पंचक वाला दिन आग का होता है।

- ऐसी भी मान्यता है कि जब पंचक शुरू हो तब किसी यात्रा से बचना चाहिए। खासकर दक्षिण दिशा की ओर बिल्कुल भी न जाएं। दरअसल, दक्षिण दिशा को यम की दिशा माना जाता है। जिसके कारण आपका यात्रा करना दुर्घटना या कोई विपत्ति ला सकता है।

- घर के निर्माण के समय पंचक काल में छत नहीं डाला जाना चाहिए। इससे नुकसान और घर में क्लेश का वातावरण रहता है। इस दौरान गृह प्रवेश भी नही करना चाहिए।

टॅग्स :सावन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: वाराणसी में 42 साल बाद दर्शन के लिए खुला सिद्धेश्वर महादेव मंदिर, देखें वीडियो

पूजा पाठSawan Shivratri 2025: सावन शिवरात्रि कल, जानें व्रत की तिथि, पूजा विधि और महत्व

पूजा पाठSawan 2025: सावन के दूसरे सोमवार को देशभर के शिव मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

पूजा पाठKamika Ekadashi 2025: कामिका एकादशी व्रत 20 या 21 जुलाई को, जानें सही तिथि, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

क्रिकेटVIDEO: महादेव की भक्ति में डूबे हार्दिक पंड्या, बेटे संग गाया 'हर हर महादेव', देखें वायरल वीडियो

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद