लाइव न्यूज़ :

Shravan 2019: अद्भुत है मिथिलांचल का मधुश्रावणी पर्व, नव विवाहिता महिलाओं के लिए होता है खास मौका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 24, 2019 11:21 IST

मधुश्रावणी व्रत महिलाएं मायके में मनाती हैं। इस दौरान नवविवाहिता नमक नहीं खाती हैं और जमीन पर सोती हैं। रात में वे ससुराल से आए अन्न से ही तैयार भोजन ग्रहण करती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के मिथिलांचल का मुख्य पर्व है मधुश्रावणीमधुश्रावणी का पर्व नव विवाहिता अपने मायके में मनाती है, पति के लंबे उम्र की होती है कामनामधुश्रावणी पर्व के दौरान गौरी-शंकर की होती है विशेष पूजा

बिहार के मिथिलांचल के सबसे खास व्रत मधुश्रावणी की शुरुआत हो गई है। मिथिलांचल क्षेत्र माता सीता का भी जन्मस्थान है। 15 दिनों तक चलने वाले नवसुहागिनों के इस व्रत का समापन तीन जुलाई को होगा। इस व्रत की शुरुआत सोमवार से हो गई थी। इस व्रत में नवविवाहिता महिलाएं अपने पति के दीर्घायु होने और घर में सुख शांति की कामना करती हैं। इस पूरे व्रत के दौरान गौरी-शंकर का विशेष पूजन महिलाएं करती हैं। साथ ही नवविवाहिताओं को शिवजी-पार्वती सहित मैना पंचमी, मंगला गौरी, पृथ्वी जन्म, पतिव्रता, महादेव कथा, गौरी तपस्या, शिव विवाह, गंगा कथा, बिहुला कथा जैसे 14 खंडो की कथा सुनाई जाती है।

इन कथा-कहानियों मे शंकर-पार्वती के चरित्र के माध्यम से पति-पत्नी के बीच होने वाली बाते जैसे नोक-झोंक, रूठना मनाना, प्यार, मनुहार जैसी बातों का भी जिक्र होता है ताकि नव दंपती इनसे सीखकर अपने जीवन को सुखमय बनायें। 

मधुश्रावणी 2019: ससुराल से आए अन्न से तैयार होता है भोजन

मधुश्रावणी व्रत महिलाएं मायके में मनाती हैं। इस दौरान नवविवाहिता नमक नहीं खाती हैं और जमीन पर सोती हैं। रात में वे ससुराल से आए अन्न से ही तैयार भोजन ग्रहण करती हैं। पूजा-अर्चना के लिए मिट्टी से नाग-नागिन, हाथी, गौरी, शिव की प्रतिमा बनाई जाती है और फिर इनका पूजन फूलों, मिठाइयों और फलों को अर्पित कर किया जाता है। पूजा के लिए रोजाना ताजे फूलों और पत्तों का ही इस्तेमाल किया जाता है।

यह पर्व इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें पूजन के लिए किसी पुरोहित की आवश्यकता नहीं होती है। गांव की ही बुजुर्ग महिलाएं नवविवाहिताओं को मधुश्रावणी से जुड़ी कथाएं सुनाती हैं। पूजन के सातवें, आठवें और नौवें दिन प्रसाद के रूप में खीर और रसगुल्ले का भोग भगवान को लगाया जाता है। इससे पहले मधुश्रावणी शुरू होने से एक दिन पहले नहाय खाय होता है इसके बाद ही नवविवाहिता महिलाएं अनुष्ठान की शुरुआत करती हैं।

मधुश्रावणाी: पर्व के दौरान लोकगीतों की बहती है बयार

इस पूरे पर्व के दौरान मैथिली भजनों और लोकगीतों की आवाज हर घर से आती है। हर शाम महिलाएं आरती करती हैं और गीत गाती हैं। यह पूरा पर्व महिलाएं नवविवाहित दुल्हन के रूप में सजधज कर मनाती है। पूजा के आखिरी दिन पति को पूजा में शामिल होना होता है। साथ ही पूजा के आखिरी दिन ससुराल से बुजुर्ग नये कपड़ों, मिठाई, फल आदि के साथ पहुंचते हैं और सफल जीवन का आशीर्वाद देते हैं।

टॅग्स :सावनभगवान शिव
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

ज़रा हटकेबाबा धाम का वीडियो वायरल! भीड़ कंट्रोल या बदसलूकी? दर्शन व्यवस्था पर उठे सवाल

पूजा पाठआमलकी और रंगभरी एकादशी में क्या फर्क है? होली से पहले मनाया जाता है त्योहार, जानें

पूजा पाठश्री महाकालेश्वर मंदिर में डिजिटल विस्तार, संध्या एवं शयन आरती की ऑनलाइन बुकिंग प्रारंभ, मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देशन अच्छी पहल 

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल