लाइव न्यूज़ :

सफला एकादशी 2022: साल का अंतिम एकादशी व्रत 19 दिसंबर को, भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां

By रुस्तम राणा | Updated: December 17, 2022 15:07 IST

धार्मिक मान्यता के अनुसार, सफला एकादशी व्रत रखने वाले जातकों को हर काम में सफलता मिलती है, उनकी समस्त प्रकार की मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है।

Open in App

Saphala Ekadashi 2022: हिन्दू पंचांग के अनुसार, पौष मास कृष्ण पक्ष की एकादशी को सफला एकादशी व्रत कहते हैं। इस बार यह व्रत 19 दिसंबर, सोमवार को रखा जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार, सफला एकादशी व्रत रखने वाले जातकों को हर काम में सफलता मिलती है, उनकी समस्त प्रकार की मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है और व्रती को भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है। सफला एकादशी के दिन शास्त्रों को विशेष नियमों का पालन करना चाहिए। 

सफला एकादशी तिथि

एकादशी तिथि प्रारंभ - 19 दिसंबर को तड़के 3 बजकर 32 मिनट पर एकादशी तिथि समाप्त - 20 दिसंबर को रात्रि 2 बजकर 32 मिनट परसफला एकादशी व्रत - 19 दिसंबर को (उदया तिथि के अनुसार)

एकादशी व्रत विधि

सुबह स्नान के बाद आसन बिछाकर व्रत का संकल्प लें घर के मंदिर में गंगाजल छिड़ककर उसे पवित्र करें।भगवान विष्णु को स्नान करवाने के बाद उनके समक्ष घी का दीपक जलाएं। फिर कथा श्रवण करें और दिन भर व्रत रखें।इस व्रत में अन्न ग्रहण नहीं किया जाता है।अगले दिन नहा धोकर, पूजा के बाद ही व्रत का पारण करें।

सफला एकादशी पर न करें यह कार्य 

1. एकादशी के दिन तामसिक भोजन नही खाना चाहिए। मान्यता है कि एकादशी के दिन लहसुन, प्याज, मांस मछली आदि खाने से व्रत का फल प्राप्त नहीं होता है। इस दिन चावल खाने से भी बचना चाहिए। 

2. एकादशी तिथि नाखून एवं बाल नहीं काटने चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से व्यक्ति को धन की हानि हो सकती है एवं ग्रह दोष भी उत्पन्न होते हैं जिसके कारण जातकों को परेशानी होती है। 

3. एकादशी के दिन किसी से वाद-विवाद नहीं करना चाहिए। साथ ही उसे झूठ नहीं बोलना चाहिए। कहा जाता है कि इस दिन क्रोध करने से भगवान विष्णु अप्रसन्न होते हैं जिससे जीवन की खुशियां चली जाती है।

4. एकादशी के दिन देर तक नहीं सोना चाहिए और न ही किसी तरह का अनैतिक कार्य करना चाहिए। इस दिन जल्दी उठकर गंगाजल से स्नान करना चाहिए और पीले वस्त्र धारण करना चाहिए।

टॅग्स :एकादशीहिंदू त्योहारभगवान विष्णु
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल