Dhanu Rashifal 2022: धनु राशिवालों के लिए कैसा रहेगा नया साल, किन क्षेत्रों में मिलेगी आपको कामयाबी

By रुस्तम राणा | Published: December 9, 2021 01:25 PM2021-12-09T13:25:16+5:302021-12-09T13:25:16+5:30

वार्षिक राशिफल 2022 के अनुसार, धनु राशि के जातकों के लिए नया वर्ष 2022 आपके जीवन में कई तरह के परिवर्तन को लेकर आएगा। आइए जानते हैं धनु राशिवालों को नए साल में विविध क्षेत्रों में किस तरह के परिणाम प्राप्त होंगे।

sagittarius horoscope 2022 in Hindi | Dhanu Rashifal 2022: धनु राशिवालों के लिए कैसा रहेगा नया साल, किन क्षेत्रों में मिलेगी आपको कामयाबी

धनु राशिफल 2022

Dhanu Rashifal 2022: धनु राशिचक्र की नौवीं राशि है। इस राशि का स्वामी का देवगुरु बृहस्पति है। ज्योतिष विज्ञान बृहस्पति ग्रह को ज्ञान, संतान, विवाह, धन और वृद्धि का कारक माना जाता है। इस राशि के जातक जानवान होते हैं और शिक्षा क्षेत्र में सफलता पाने वाले होते हैं। वार्षिक राशिफल 2022 के अनुसार, धनु राशि के जातकों के लिए नया वर्ष 2022 आपके जीवन में कई तरह के परिवर्तन को लेकर आएगा। आइए जानते हैं धनु राशिवालों को नए साल में विविध क्षेत्रों में किस तरह के परिणाम प्राप्त होंगे। 

करियर-व्यापार

नया वर्ष करियर एवं व्यापार की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इस वर्ष आपको भरपूर सफलता मिलेगी। इस साल कई मौकों पर आपके सहकर्मी और आपके वरिष्ठ अधिकारी आपका साथ देंगे। अप्रैल के बाद से करियर क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव होंगे। वहीं सितंबर के बाद का महीना आपको व्यवसाय में तरक्की दिलाएगा। नवंबर में आप करियर या व्यापार के चलते विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं। 

आर्थिक पक्ष

नए वर्ष में आपके आर्थिक पक्ष में बड़े बदलाव आने के संकेत हैं। साल की शुरूआत जरूर आपके लिए धीमी रहेगी। इस दौरान आर्थिक पक्ष कमजोर रह सकता है। लेकिन अप्रैल से अक्टूबर का समय आपके आर्थिक पक्ष को मजबूती प्रदान करेगा। इस वर्ष यदि आप किसी महत्वपूर्ण क्षेत्र में निवेश करें तो उससे पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह अवश्य लें। 

परिवार

पारिवारिक जीवन में आपको नए वर्ष में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। वर्ष की शुरूआत में परिजनों के साथ हंसी-खुशी का वातावरण देखने को मिलेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। इस वर्ष आपके घर में कोई धार्मिक कार्य का आयोजन हो सकता है। आपके घर में नए वर्ष में या तो विवाह के माध्यम से कोई शख्स आएगा या फिर किसी का जन्म भी हो सकता है। आपके प्रति पारिवारिक जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती हैं।

विवाह एवं प्रेम जीवन

नए वर्ष में आपके वैवाहिक जीवन में आनंद आएगा। संतान सुख का लाभ मिलेगा। प्रेम जीवन इस साल की शुरुआत में अच्छा दिखने वाला है। अप्रैल माह के मध्य के बाद शनि का गोचर आपकी राशि से तृतीय भाव में होने पर वह पंचम भाव पर पूर्ण दृष्टिपात होना आपके लिए काफी अच्छा फलदायक साबित होगा। कुल मिलाकर देखा जाए तो नया वर्ष आपके वैवाहिक और प्रेम जीवन के लिए शानदार साबित हो सकता है।

स्वास्थ्य

सेहत की दृष्टि नया वर्ष आपके लिए मिलेजुले रहने के संकेत कर रहा है। लेकिन शनिदेव बीच-बीच में आपकी सेहत की भी परीक्षा लेते रहेंगे। इस वर्ष आपको पेट की समस्या, मोटापा, बुखार, फोड़े फुंसी, खाँसी-जुकाम जैसी समस्याओं से दो चार होना पड़ सकता है। सेहत प्रति किसी तरह की लापरवाही बिल्कुल भी न बरतें। नियमित रूप से योग और व्यायाम करते रहने से स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।

उपाय

इस वर्ष प्रत्येक गुरुवार के दिन केले के वृक्ष की पूजा करें। 

Web Title: sagittarius horoscope 2022 in Hindi

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे