लाइव न्यूज़ :

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने तिरुमाला मंदिर को चढ़ाए 1.10 करोड़ रुपये, किया ये खास निवेदन

By भाषा | Updated: August 26, 2019 09:28 IST

RIL कंपनी की ओपर से एक अधिकारी ने रविवार को 1.10 करोड़ का चेक मंदिर को सौंपा। कंपनी ने निवेदन किया है कि ये पैसे श्रद्धालुओं के लिए चलाये जाने वाली नि:शुल्क भोजन योजना में इस्तेमाल किये जाएं।

Open in App

तिरुपति: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने तिरुमाला के पास स्थित भगवान वेंकटेश्वर के मंदिर में 1.10 करोड़ रुपए का चंदा चढ़ाया एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। कंपनी के एक प्रतिनिधि ने तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम्स के विशेष अधिकारी ए.वी. धर्मा रेड्डी को रविवार को 1.10 करोड़ रुपए का डिमांड ड्राफ्ट सौंपा। मंदिर के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। 

कंपनी ने तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम्स से इस धन का इस्तेमाल मंदिर द्वारा श्रद्धालुओं के लिए चलाये जाने वाली नि:शुल्क भोजन योजना में करने का निवेदन किया। अधिकारी ने कहा कि इस योजना से रोजाना करीब एक लाख लोग लाभान्वित होते हैं। इसे मंदिर के पास 1985 से अब तक जमा हुए 1000 करोड़ रुपए से अधिक के कोष पर प्राप्त ब्याज से चलाया जाता है।

टॅग्स :रिलायंस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

कारोबारJeyandran Venugopal: फ्लिपकार्ट के पूर्व एग्जीक्यूटिव जयंद्रन वेणुगोपाल रिलायंस रिटेल वेंचर्स के बने सीईओ

कारोबार1400 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां कुर्क, रिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी और कंपनियों पर शिकंजा

कारोबारअनिल अंबानी ग्रुप के CFO अशोक पाल गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED का एक्शन

कारोबारमुसीबत में फंसे अनिल अंबानी, बैंक ऑफ बड़ौदा ने RCom के लोन अकाउंट को धोखाधड़ी घोषित किया

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य