पृथ्वी पर अब भी मौजूद है लंकापति रावण का शव! श्रीलंका के रागला में घने जंगलों के बीच एक गुफा में रखा है ताबूत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 1, 2019 07:21 AM2019-08-01T07:21:58+5:302019-08-01T07:21:58+5:30

मान्यता है कि रावण का शव एक गुफा में रखा हुआ है। यह गुफा श्रीलंका के रागला जंगल में स्थित है। यहां रावण के शव को एक ताबुत में रखा गया है।

Ramayana story in hindi Ravana body still kept in a cave in Sri Lanka | पृथ्वी पर अब भी मौजूद है लंकापति रावण का शव! श्रीलंका के रागला में घने जंगलों के बीच एक गुफा में रखा है ताबूत

श्रीलंका में एक गुफा में रखा है रावण का शव!

Highlightsश्रीलंका के एक गुफा में आज भी रावण का शव रखे होने का लोग करते हैं दावामान्यता के अनुसार रावण के शव को नागकुल के लोग अपने साथ ले गए थे

श्रीलंका में आज भी कई ऐसी जगहें मौजूद हैं जिनका जुड़ाव रामायण काल से बताया जाता है। हाल के श्रीलंकाई सरकार के शोध के बाद करीब 50 ऐसे स्थान चिन्हित किये गये हैं जिनका पुरातात्विक और ऐतिहासिक महत्व है और मान्यता है कि इनका उल्लेख रामायण में भी मिलता है। श्रीलंकाई सरकार ने भी पिछले कुछ वर्षों में इन स्थानों को पर्यटन केंद्र के रूप में और विकसित करने की बात कह चुकी है और इस दिशा में काफी काम भी चल रहा है। 

वैसे, आज हम आपको जिस बारे में बताने जा रहे हैं, वह बेहद हैरान करने वाला है। क्या आपको मालूम है कि रावण का शव आज भी इस धरती पर मौजूद है और सुरक्षित रखा है? जानिए इस रहस्य के बारे में सबकुछ....

गुफा में रखा हुआ है लंकापति रावण का शव

मान्यता है कि रावण का शव एक गुफा में रखा हुआ है। यह गुफा श्रीलंका के रागला जंगल में स्थित है। यहां रावण के शव को एक ताबुत में रखा गया है। रागला के इलाके में रावण की यह गुफा 8 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यहीं एक विशेष लेप के साथ रावण का शव 18 फीट लंबे ताबूत में रखा गया है। इस ताबूत की चौड़ाई 5 फीट है।

रामायण से जुड़ी मान्यताओं के अनुसार जब युद्ध में भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया तो उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए विभीषण को सौंप दिया। हालांकि, गद्दी संभालने की जल्दी में विभीषण ने रावण का शव ऐसे ही छोड़ दिया। 

कहते हैं कि इसके बाद रावण के शव को नागकुल के लोग अपने साथ ले गए। इनकी मानना था कि रावण की मौत क्षणिक है और वह बाद में फिर जिंदा हो जाएगा। उन्होंने कई बार इसकी कोशिश भी की हालांकि, ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद उसके शव को सुरक्षित रखने के लिए ममी बनाकर रख दिया गया।

Web Title: Ramayana story in hindi Ravana body still kept in a cave in Sri Lanka

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे