लाइव न्यूज़ :

रामायण: जब भगवान राम को मिला वनवास, मात्र इतनी थी उनकी उम्र- जानिए यहां

By मेघना वर्मा | Updated: April 20, 2020 10:38 IST

रामायण को हिन्दू धर्म का सबसे पुराना ग्रंथ माना जाता है। जिसमें भगवान राम की जीवनकथा सुनने को मिलती है।

Open in App
ठळक मुद्देधर्म ग्रंथों में अनेक जगहों पर अश्वमेध यज्ञ की बात कही जाती है। राजा दशरथ श्रीराम को वनवास नहीं भेजना चाहते थे लेकिन वे वचनबद्ध थे।

भगवान राम की लीला अपरमपार है। कहते हैं राम ही वो नाम है जिसे लेकर आप अपने सारे कष्ट दूर कर सकते हैं। भगवान राम की रामायण से पता चलता है कि उनका जीवन संघर्षों भरा रहा। 14 साल के वनवास के बाद भीषण युद्ध भी लड़ना पड़ा मगर क्या आप जानते हैं कि जिस समय भगवान राम को वनवास दिया गया उस समय उनकी उम्र क्या थी? आइए रामायण से जुड़े कुछ रोचक तथ्य हम आपको बताते हैं-

रामायण को हिन्दू धर्म का सबसे पुराना ग्रंथ माना जाता है। जिसमें भगवान राम की जीवनकथा सुनने को मिलती है। रामायण महाकाव्य की की रचना महर्षि वाल्मीकि ने की थी। इस महाकाव्य में 24 हजार श्लोक, पांच सौ उपखंड और उत्तर सहित सात कांड हैं। मान्यता है कि ब्रह्मा जी के करने पर महर्षि वाल्मीकि ने इस ग्रंथ की रचना की थी।

वनवास के समय इतनी थी भगवान राम की उम्र

वाल्मीकि रामायण के अनुसार जिस समय भगवान श्रीराम को वनवास दिया गया था उस समय उनकी आयु लगभग 27 वर्ष खी थी। राजा दशरथ श्रीराम को वनवास नहीं भेजना चाहते थे लेकिन वे वचनबद्ध थे। जब श्रीराम को रोकने का कोई उपाय नहीं सूझा तो उन्होंने श्रीराम से ये तक कह दिया कि मुझे बंदी बनाकर स्वयं राजा बन जाओ।

श्रीराम को पसंद का अश्मेध यज्ञ

धर्म ग्रंथों में अनेक जगहों पर अश्वमेध यज्ञ की बात कही जाती है। साथ ही इस बात का जिक्र मिलता है कि भगवान राम ये यज्ञ किया करते थे। वाल्मीकि रामायण के अनुसार इस यज्ञ में एक घोड़ा जाता था। ये घोड़ा जहां तक जाता था वहां तक की भूमि यज्ञ करने वाले की मानी जाती थी। 

करना पड़ता था युद्ध

माना ये भी जाता है कि जो भी इस घोड़े का विरोध करता था, उसे यज्ञ करने वाले के साथ युद्ध करना पड़ता था। ये यज्ञ वसंत या ग्रीष्म ऋतु में करवाया जाता था और करीब एक साल इसके प्रारंभिक अनुष्ठानों की पूर्णता में लग जाता था। 

 

टॅग्स :रामायणभगवान रामपूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग