Ramadan 2022: रमजान कब से शुरू हो रहा है, सहरी और इफ्तार का क्या होगा समय, जानिए सबकुछ
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 31, 2022 12:01 IST2022-03-31T12:01:40+5:302022-03-31T12:01:40+5:30
Ramadan 2022: पवित्र माह-ए-रमजान की शुरुआत अप्रैल में हो रही है। चांद अगर दो अप्रैल को दिखता है तो तीन से रोजे की शुरुआत होगी। रमजान इस्लाम के सबसे पवित्र महीनों में गिना जाता है।

रमजान माह की शुरुआत अप्रैल में हो रही है (फाइल फोटो)
Ramadan 2022: रमजान का पवित्र महीना अप्रैल से शुरू हो रहा है। यह इस्लामी कैलेंडर का नौवां महीना है जिसे सबसे पवित्र माना गया है। दुनिया भर के मुसलमान इस पवित्र महीने में उपवास रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं। उपवास रखने को रोजा कहा जाता है। आमतौर पर रोजे 29 से 30 दिनों तक रखे जाते हैं। इसके बाद ईद उल फितर मनाई जाती है।
Ramadan 2022: रमजान कब से शुरू हो रहा है
रमजान दो अप्रैल से इस बार शुरू हो रहा है। हालांकि चांद अगर दो अप्रैल को दिखा तो तीन अप्रैल से रोजा रखा जाएगा। इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार इसी पवित्र माह में ही अल्लाह से पैगंबर मोहम्मद साहब को पवित्र कुरान का ज्ञान मिला था। इस वजह से इस पूरे माह का बेहद खास महत्व है। रमजान में रोजा रखा जाता है। ऐसे में पूरे दिन लोग भूखे-प्यासे रहकर खुदा की इबादत करते हैं। फिर शाम को नमाज के बाद एक साथ बैठकर इफ्तार किया जाता है।
रमजान: चांद देखने का है खास महत्व
रोजों की शुरुआत से पहले चांद देखने का विशेष महत्व है। ऐसे में कई जगहों पर चांद देखने के लिए लोग मस्जिद में इकट्ठे होते हैं। रमजान का चांद दिखने के बाद अगले दिन से पहला रोजा शुरू किया जाता है। मस्जिदों से ही चांद देखे जाने और रमजान के पाक महीने की शुरुआत का एलान किया जाता है।
रमजान में सूरज के उगने से पहले खाना खाया जाता है, जिसे सहरी कहते हैं। इसके बाद दिन भर रोजा रखा जाता है। शाम को सूरज ढलने के बाद लोग एक साथ नमाज पढ़ते हैं और रोजा खोलते हैं। इसे इफ्तार कहा जाता है।
रमजान 2022: सहरी और इफ्तार का समय
दिल्ली- 04:56AM- 06:38PM
मुंबई- 05:22AM- 06:52PM
कोलकाता- 04:17AM-05:51PM
कानपुर- 04:46 AM-06:25 PM
हैदराबाद- 05:01 AM- 06:30PM
चेन्नई- 04:56 AM- 06:21PM
अहमदाबाद- 05:20AM- 06:55PM
पटना- 04:21AM- 06:08
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। सहरी और इफ्तार के समय में बदवाल संबव है। इन पर अमल करने से पहले संबधित विशेषज्ञ से जरूर संपर्क करें)