Ramadan: रूस में 21 घंटे जबकि भारत में सिर्फ 14 घंटे का क्यों होता है रोजा?

By उस्मान | Published: May 6, 2019 03:31 PM2019-05-06T15:31:35+5:302019-05-06T15:31:35+5:30

Ramadan 2019 (रमज़ान 2019): रमज़ान का पाक महीना 07 मई से शुरू हो रहा है। यह महीना मुस्लिमों के लिए बेहद खास होता है। इस पूरे महीने मुस्लिम समुदाय के लोग 14 से 15 घंटे भूखे-प्यासे रहकर रोजा रखते हैं.

ramadan 2019: ramadan time table in Urdu, Hindi, English, Longest and shortest fasting times in the world, Ramadan importance in Hindi | Ramadan: रूस में 21 घंटे जबकि भारत में सिर्फ 14 घंटे का क्यों होता है रोजा?

फोटो- पिक्साबे

भारत में रमज़ान का पाक महीना 07 मई से शुरू हो रहा है। यह महीना मुस्लिमों के लिए बेहद खास होता है। इस पूरे महीने मुस्लिम समुदाय के लोग 14 से 15 घंटे भूखे-प्यासे रहकर रोजा रखते हैं यानी उपवास करते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस पवित्र महीने रोजा रखने, नमाज और कुरआन पढ़ने, दुआ करने, जकात देने आदि से अल्लाह ताला रोजेदारों की तमाम गुनाह माफ कर देते हैं। 

क्या आपने कभी सोचा है कि किस देश में सबसे ज्यादा घंटे और किस देश में सबसे कम घंटे रोजे रखे जाते हैं? आपको बता दें कि अर्जेंटीना के उशुआ शहर में दुनिया का सबसे कम अवधि के लिए रोजा रखा जाता है। यहां सिर्फ 11 घंटे रोजा रखा जाता है। यहां सूर्य सुबह 6.57 बजे उगता है और शाम 5.57 बजे ढलता है। इसी तरह रूस के मुरमैन्स्क शहर में सबसे लंबा रोजा 20.45 घंटे का होगा। 

उत्तरी यूरोपीय देशों जैसे आइसलैंड, नॉर्वे, और स्वीडन में गर्मियों में रोजे का समय औसतन 20 घंटे या उससे अधिक भी चला जाता है। इतना ही नहीं, आर्कटिक सर्कल के ऊपर कुछ स्थानों पर गर्मियों में सूरज कभी डूबता नहीं है। ऐसे में मुस्लिम अधिकारियों को निकटतम मुस्लिम देश के साथ रमज़ान रखने का फैसला करते हैं या सऊदी अरब के नियम को फॉलो करते हैं।

रूस के मुरमैन्स्क शहर में 20.45 घंटे
आइसलैंड के रेकजाविक में 19.26 घंटे
इटली के शहर रोम में 15.55 घंटे
इरान के शहर तेहरान में 15.26 घंटे
पाकिस्तान के इस्लामाबाद में 15.14 घंटे
अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में 15.38 घंटे
सऊदी अरब के रियाद में 14. 37 घंटे
भारत के हैदराबाद शहर में 14.09 घंटे
दुबई शहर में 14.39 घंटे
भारत के दिल्ली शहर में 14.51 घंटे
अर्जेंटीना के उशुआ शहर में 11 घंटे

रमजान का महत्त्व है?

लगभग एक महीना रोजे रखने का उद्देश्य पैगंबर हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम को याद करना है। रमजान का पाक महीना मुस्लिम लोगों के लिए बेहद खास होता है। माना जाता है कि इन माह में जन्नत के दरवाज खुल जाते है। इस माह में की गई इबादतों का सबाब अन्य माह से दोगुना मिलता है। इस माह का इंतजार बहुत ही शिद्दत के साथ लोगों को होता है। 

Web Title: ramadan 2019: ramadan time table in Urdu, Hindi, English, Longest and shortest fasting times in the world, Ramadan importance in Hindi

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे