रामनवमी 2018: भगवान राम के जन्मदिन पर इन शुभ संदेशों से दोस्तों और रिश्तेदारों को दें बधाई

By धीरज पाल | Published: March 24, 2018 12:34 PM2018-03-24T12:34:44+5:302018-03-24T12:40:51+5:30

प्रत्येक साल हिन्दू कैंलेडर के अनुसार चैत्र मास की नवमी तिथि को श्रीराम नवमी के रूप मनाया जाता है।

Ram Navami 2018 Lord Rama Birthday wish, facebook, whatsapp, status, quotes, messages and images in hindi | रामनवमी 2018: भगवान राम के जन्मदिन पर इन शुभ संदेशों से दोस्तों और रिश्तेदारों को दें बधाई

रामनवमी 2018: भगवान राम के जन्मदिन पर इन शुभ संदेशों से दोस्तों और रिश्तेदारों को दें बधाई

इस साल (2018) रामनवमी 25 मार्च को रामनवमी का पर्व पड़ रहा है। रामनवनी मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में रामनवमी मनाई जाती है। भगवान राम विष्णु के 7वें अवतार माने जाते है। प्रत्येक साल हिन्दू कैंलेडर के अनुसार चैत्र मास की नवमी तिथि को श्रीराम नवमी के रूप मनाया जाता है। चैत्र मास की प्रतिपदा से लेकर नवमी तक नवरात्रि भी मनाई जाती है। इन दिनों कई लोग उपवास भी रखते हैं।

रामनवमी के दिन पूरे लोक पारंपरिक तरीके से भगवान श्रीराम के नारों की गूंज जगह-जगह रथयात्रा निकलती है। अगर आप भी भगनवान श्री राम के जन्मदिन के मौके पर अपने करीबियों और रिश्तेदारों को ये शुभ संदेश भेजना चाहते हैं या अपने वाट्सएप्प और फेसबुक स्टेटस से लोगों को बधाई संदेश देना चाहते हैं तो यहां आपके लिए कुछ कोट्स दिए हैं जिसे आप भेज सकते हैं।  

राम को जीवन का परम सत्य मान,
जीवन पथ पर आगे बढ़ते चलो,
प्रभु राम रहेंगे सदा आपके साथ,
भाग्य में सफलता का प्रभु देंगे यश मान।

जिनके मन में श्री राम हैं,
भाग्य में उसके बैकुंठधाम है!
उनके चरणों में जिसने जीवन वार दिया,
संसार में उसका कल्याण है!!

राम आपके जीवन में प्रकाश लायें!
राम आपके जीवन को सुंदर बनायें!
तेज कर अज्ञान का अंधकार,
आपके जीवन में ज्ञान का प्रकाश आये!!

अयोध्या जिनका धाम है;
राम जिनका नाम हैं;
मर्यादा पुरषोतम वो राम हैं;
उनके चरणों में हमारा प्रणाम है। जय जय श्री राम!

श्री रामचन्द्र कृपालु भज
मन हरण भवभय दारुणाम
नवकंज लोचन, कंज मुख,
कर कंज, पद कंजारुणम
राम नवमी की हार्दिक बधाई।।

यह भी पढ़ें - ये 5 गिफ्ट आइटम भेंट में दें कन्याओं को, खुशी से देंगी आशीर्वाद

राम नाम का महत्व न जाने
वो अज्ञानी अभागा हैं
जिसके दिल में राम बसा
वो सुखद जीवन पाता हैं
राम नवमी की हार्दिक बधाई।।

निकली है सज धज के राम जी की सवारी
लीला है सदा राम जी की न्यारी न्यारी
राम नाम है सदा सुखदायी सदा हितकारी
राम नवमी की आप सभी को हार्दिक बधाई।।

राम न जाने हिन्दू क्या, राम न जाने मुस्लिम,
राम तो सुनते उन भक्तों की, जिनके कर्मों में धर्म हैं,
जिनकी वाणी में सत्य हैं, जिनके कथन से कोई दिल ना दुखे,
जिसके जीवन में पाप ना बसे, जो सदमार्ग पर चलता है,
राम तो बस उसी में मिलता हैं।।

राम जी की ज्योति से नूर मिलता है,
सबके दिलों को सकूं मिलता है,
जो भी जाता है राम जी के द्वार,
कुछ न कुछ जरूर मिलता है !

क्रोध को जिसने जीता हैं
जिनकी भार्या सीता है
जो भरत, शत्रुध्न, लक्ष्मण के हैं भ्राता
जिनके चरणों में हैं हनुमंत लला
वो पुरुषोतम राम है
ऐसे मर्यादा पुरुषोत्तम राम को
कोटि-कोटि प्रणाम है

Web Title: Ram Navami 2018 Lord Rama Birthday wish, facebook, whatsapp, status, quotes, messages and images in hindi

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे