लाइव न्यूज़ :

Raksha Bandhan 2019: अलग-अलग राशि के हिसाब से अपने भाई को बांधें इस रंग की राखी, शुभ होगा फल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 3, 2019 14:34 IST

ज्योतिष के मुताबिक हमारे जीवन में रंगों का काफी महत्व है। ऐसे में राशि के मुताबिक हीं विभिन्न रंगों की राखियां भाई की कलाई में बांधी जाए तो उसका फल शुभ होता है।

Open in App
ठळक मुद्देरक्षा बंधन इस बार 15 अगस्त को पड़ रहा है, रंग-बिरंगी राखियों से सजे बाजारसावन मास के आखिरी दिन मनाया जाता है रक्षा बंधन का त्योहार

Raksha Bandhan 2019: रक्षा बंधन का त्योहार इस बार 15 अगस्त को पड़ रहा है और इसे लेकर तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। हर साल सावन के आखिरी दिन मनाये जाने वाले रक्षा बंधन के त्योहार को देखते हुए बाजार रंग-बिरंगी राखियों से सज गये हैं। इस त्योहार को भाई और बहन के बीच प्रेम के प्रतीक के तौर पर मनाया जाता है। बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनसे अपनी रक्षा का वचन लेती हैं। 

साथ ही भाई इस दिन बहन को उपहार देता है। इस बार रक्षा बंधन के दिन राखी बांधने का शुभ मुहूर्त भी काफी लंबा है। इस बार राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 49 मिनट से शुरू होगा और शाम 6.01 बजे तक बहनें अपने भाई को राखी बांध सकती हैं। 

ज्योतिष के मुताबिक हमारे जीवन में रंगों का काफी महत्व है। ऐसे में राशि के मुताबिक हीं विभिन्न रंगों की राखियां भाई की कलाई में बांधी जाए तो उसका फल शुभ होता है। जानिए, अपनी भाई की राशि के हिसाब से किस रंग की राखी उसके हाथ पर बांधना सबसे ज्यादा शुभ होगा। 

Raksha Bandhan 2019: राशि के हिसाब से बांधे इन रंगों की राखी

मेष– इस राशि के जातकों की कलाई पर लाल रंग की राखी बांधना शुभ होता है। इससे भाई के जीवन में उत्साह और उर्जा बनी रहती है। साथ ही केसरिया और पीले रंग की राखी भी आप अपने भाई को बांध सकती हैं। 

वृषभ– वृषभ राशि वालों के लिए सफेद या चांदी रंग की राखी शुभ है।

मिथुन– इस राशि के जातक के लिए हरी या चंदन से बनी राखियां शुभ होती है।

कर्क– इनके लिए सफेद रेशमी धागे की या मोतियों से बनी राखी शुभ है।

सिंह– इन्हें सुनहला, पीला या गुलाबी रंग की राखी बांधनी चाहिए शुभ होती है।

कन्या– कन्या राशि के जातकों के लिए सफेद रेशमी या हरे रंग की राखी शुभ है। 

तुला– इन्हें हल्का नीला, सफेद या क्रीम रंग की राखी बांधे। यह शुभ होता है।

वृश्चिक– इस राशि के जातक के लिए गुलाबी, लाल या चमकीली राखी शुभ मानी जाती है।

धनु– इन्हें रेशमी रंग की राखी बांधें। पीली रंग की राखी भी इनके लिए शुभ होती है।

मकर– इन्हें नीले या गहरे नीले रंग की राखी बांधना शुभ होता है।

कुंभ– अगर आपके भाई कुंभ राशि से हैं तो इन्हें रुद्राक्ष से बनी राखियां बांधे। पीले रंग की राखी भी बांध सकते हैं। 

मीन– इन्हें पीले रंग की राखी बांधे।

टॅग्स :रक्षाबन्धनसावन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराजद और लालू परिवार से निकाले गए तेज प्रताप यादव?, आखिर राबड़ी देवी-लालू यादव के पुत्र ने किससे बंधाई राखी, शेयर किया तस्वीर

भारतPM Modi celebrates Raksha Bandhan 2025: कलाई पर राखी और बच्चों के साथ मस्ती, देखिए तस्वीरें

भारतRaksha Bandhan 2025: स्कूली छात्राओं के बीच पीएम मोदी ने मनाया राखी का त्योहार, बच्चों संग मस्ती करते तस्वीरें वायरल

पूजा पाठRaksha Bandhan 2025: स्नेह और संबंधों की प्रगाढ़ता को दर्शाता है रक्षाबंधन का पर्व

पूजा पाठHappy Raksha Bandhan 2025 Wishes: अपने भाई-बहन को भेजें प्यार भरा संदेश?, रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं, संदेश और शायरी

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल