लाइव न्यूज़ :

Raksha Bandhan 2019: रक्षा बंधन आज, इतने बजे से पहले जरूर बांध लें राखी, ये ढाई घंटे सबसे शुभ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 15, 2019 06:56 IST

Rakhi Bandhan 2019: रक्षा बंधन के त्योहार के साथ ही सवान मास का भी समापन हो जाएगा और इसके बाद भाद्र महीने की शुरुआत हो जाती है। दिलचस्प बात ये है कि इस बार रक्षा बंधन स्वतंत्रता दिवस के साथ पड़ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देस्वतंत्रता दिवस के साथ रक्षा बंधन का भी त्योहार आज रक्षा बंधन पर इस बार नहीं है भद्रा का साया, पूरे दिन राखी बांधने का है मुहूर्त

Raksha Bandhan 2019: रक्षा बंधन का त्योहार आज पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। भाई और बहन के बीच प्रेम के प्रतीक इस त्योहार पर शुभ मुहूर्त में राखी बांधने की परंपरा रही है। मान्यता है कि ऐसा करने से भाई पर कोई खतरा नहीं आता है और उसका जीवन खुशहाल बना रहता है। रक्षा बंधन को लेकर हजारों वर्षों से चली आ रही परंपरा के तहत बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनसे अपनी रक्षा का वचन लेती हैं। 

रक्षा बंधन के त्योहार के साथ ही सवान मास का भी समापन हो जाएगा और इसके बाद भाद्र महीने की शुरुआत हो जाती है। दिलचस्प बात ये है कि इस बार रक्षा बंधन स्वतंत्रता दिवस के साथ पड़ रहा है। 

Raksha Bandhan 2019: रक्षा बंधन पर शुभ मुहूर्त

इस बार रक्षा बंधन की खास बात ये है कि पूरे दिन राखी बांधने का शुभ मुहूर्त है। कई सालों के बाद ये मौका आया है जब रक्षा बंधन पर शुभ मुहूर्त का इतना लंबा है। साथ ही यह मौका इसलिए भी खास है क्योंकि इस बार रक्षा बंधन के मौके पर भद्रा का साया नहीं रहेगा। राखी बांधने का शुभ मुहूर्त इस बार सुबह 5 बजकर 49 मिनट से शुरू है और शाम 6.01 बजे तक बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांध सकती हैं।

Raksha Bandhan 2019: ये ढाई घंटे होंगे सबसे शुभ

राखी बांधने का मुहूर्त तो इस बार पूरे दिन है लेकिन सबसे शुभ मुहूर्त दोपहर में है। पंडितों के अनुसार आज दोपहर 1.45 से 4.15 तक राखी बांधने का मुहूर्त सबसे शुभ है। सावन के पूर्णिमा तिथि की शुरुआत दोपहर 3.45 (14 अगस्त से) से ही हो चुकी है और इसका समापन 17:58 (15 अगस्त) बजे होना है।

टॅग्स :रक्षाबन्धनसावन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराजद और लालू परिवार से निकाले गए तेज प्रताप यादव?, आखिर राबड़ी देवी-लालू यादव के पुत्र ने किससे बंधाई राखी, शेयर किया तस्वीर

भारतPM Modi celebrates Raksha Bandhan 2025: कलाई पर राखी और बच्चों के साथ मस्ती, देखिए तस्वीरें

भारतRaksha Bandhan 2025: स्कूली छात्राओं के बीच पीएम मोदी ने मनाया राखी का त्योहार, बच्चों संग मस्ती करते तस्वीरें वायरल

पूजा पाठRaksha Bandhan 2025: स्नेह और संबंधों की प्रगाढ़ता को दर्शाता है रक्षाबंधन का पर्व

पूजा पाठHappy Raksha Bandhan 2025 Wishes: अपने भाई-बहन को भेजें प्यार भरा संदेश?, रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं, संदेश और शायरी

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद