लाइव न्यूज़ :

Raksha Bandhan 2019: रक्षा बंधन पर इस बार भद्रा का साया नहीं, जानिए राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 5, 2019 11:51 IST

राखी बांधने को लेकर शुभ मुहूर्त का भी ध्यान रखा जाता है। इस बार काफी लंबे समय के बाद राखी के मौके पर शुभ मुहूर्त काफी लंबा है। खास बात ये भी है कि कई सालों के बाद यह पहली बार होगा जब राखी के मौके पर भद्रा का साया नहीं होगा।

Open in App

भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक का त्योहार रक्षा बंधन इस बार 15 अगस्त (गुरुवार) को मनाया जा रहा है। हर साल सावन के आखिरी दिन मनाये जाने वाले इस त्योहार के मौके पर बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और भाई की लंबी उम्र की कामना के साथ-साथ उससे अपनी रक्षा का वचन लेती है। 

राखी बांधने को लेकर शुभ मुहूर्त का भी ध्यान रखा जाता है। इस बार काफी लंबे समय के बाद राखी के मौके पर शुभ मुहूर्त काफी लंबा है। खास बात ये भी है कि कई सालों के बाद यह पहली बार होगा जब राखी के मौके पर भद्रा का साया नहीं होगा। भद्रा में शुभ कार्य करना निषिद्ध माना गया है। हालांकि, भद्रा को हमेशा ही अशुभ नहीं माना जाता है।

Raksha Bandhan 2019: राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त इस बार सुबह 5 बजकर 49 मिनट से शुरू होगा और शाम 6.01 बजे तक बहनें अपने भाई को राखी बांध सकती हैं। वैसे, सुबह 6 से 7.30 बजे, और सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक राखी बांधने का सबसे अच्छा मुहूर्त है। सावन के पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 15:45 (14 अगस्त से) से ही हो जाएगी और इसका समापन 17:58 (15 अगस्त) को हो जाएगा।

Raksha Bandhan 2019: कैलेंडर और पंचांग

रक्षा बंधन 2019: राखी बांधने का समय- 05:49 से 17:58 राखी बांधने के श्रेष्ठ मुहूर्त- सुबह 6 बजे से 7.30 बजे तकदोपहर- 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तकपूर्णिमा तिथि की शुरुआत – 15:45 (14 अगस्त से)पूर्णिमा तिथि समाप्त- 17:58 (15 अगस्त)

टॅग्स :रक्षाबन्धनसावन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराजद और लालू परिवार से निकाले गए तेज प्रताप यादव?, आखिर राबड़ी देवी-लालू यादव के पुत्र ने किससे बंधाई राखी, शेयर किया तस्वीर

भारतPM Modi celebrates Raksha Bandhan 2025: कलाई पर राखी और बच्चों के साथ मस्ती, देखिए तस्वीरें

भारतRaksha Bandhan 2025: स्कूली छात्राओं के बीच पीएम मोदी ने मनाया राखी का त्योहार, बच्चों संग मस्ती करते तस्वीरें वायरल

पूजा पाठRaksha Bandhan 2025: स्नेह और संबंधों की प्रगाढ़ता को दर्शाता है रक्षाबंधन का पर्व

पूजा पाठHappy Raksha Bandhan 2025 Wishes: अपने भाई-बहन को भेजें प्यार भरा संदेश?, रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं, संदेश और शायरी

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल