लाइव न्यूज़ :

Papmochani Ekadashi 2022: पापमोचनी एकादशी कल, व्रत रखने से पहले जरूर जानें ले ये 5 बातें

By रुस्तम राणा | Updated: March 27, 2022 14:45 IST

शास्त्रों के अनुसार, पापमोचनी एकादशी व्रत समस्त प्रकार के पापों से मुक्ति दिलाने वाला है। हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को पापमोचनी एकादशी कहा गया है।

Open in App

Papmochani Ekadashi 2022: पापमोचनी एकादशी व्रत 28 मार्च सोमवार के दिन रखा जाएगा। शास्त्रों के अनुसार, पापमोचनी एकादशी व्रत समस्त प्रकार के पापों से मुक्ति दिलाने वाला है। हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को पापमोचनी एकादशी कहा गया है। कहते हैं जो कोई भी इस व्रत को विधि-विधान और सच्चे मन से करता है उसके सारे पाप और कष्ट मिट जाते हैं और साधक को मोक्ष की प्राप्ति होती है। लेकिन व्रत रखने से पहले आपको इन बातों को जरूर जान लेना चाहिए।

1. एकादशी के एक दिन पहले यानी दशमी तिथि को शाम का भोजन करने के बाद अच्छी प्रकार से दातुन करें ताकि अन्न का अंश मुंह में न रह जाएं। इसके बाद कुछ भी नहीं खाएं, न अधिक बोलें। एकादशी की सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद व्रत का संकल्प लें।

2. इसके बाद धूप, दीप, नैवेद्य आदि सोलह चीजों से भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें और रात को दीपदान करें। रात में सोए नहीं। सारी रात भजन-कीर्तन आदि करना चाहिए। जो कुछ पहले जाने-अनजाने में पाप हो गए हों, उनकी क्षमा मांगनी चाहिए।

3. पूजा के दौरान भगवान विष्णु के मंत्र का जाप करें और पूजा के बाद जगत के पालनहार को प्रसाद का भोग लगाएं। इसदिन घर में लहसुन, प्याज का इस्तेमाल ना होने दें, बल्कि पूरे दिन केवल फलाहार का सेवन करें।

4. इस दिन विष्णु जी को तुलसी की माला अर्पित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से वे प्रसन्न होते हैं और आशीर्वाद प्रदान करते हैं। भगवान विष्णु को कमल का फूल प्रिय है, इसदिन मंदिर जा कर भगवान कृष्ण या भगवान राम की मूर्ति पर कमल का फूल चढ़ाएं।

5. अगले दिन यानि द्वादशी की सुबह फिर से भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें व ब्राह्मणों को भोजन कराएं फिर दान-दक्षिणा देकर व्रत का पारण करें। व्रत करने वालों के लिए यह जरूरी है, तब जाकर व्रत का फल प्राप्त होता है। 

टॅग्स :एकादशीहिंदू त्योहारभगवान विष्णु
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग