लाइव न्यूज़ :

15 मई को खुलेंगे बदरीनाथ के कपाट, मुख्य पुजारी समेत होंगे सिर्फ इतने लोग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 11, 2020 14:05 IST

उत्तराखंड में मौजूद गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ के कपाट खोल दिए गए हैं। अब 15 मई को बदरीनाथ के कपाट भी खोल दिए जाएंगे। 

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के चलते चार धामों को खोलने की तारीख को आगे बढ़ाया गया था। बदरीनाथ हिन्दू धर्म के चार धामों में से एक महत्वपूर्ण धाम है।

बदरीनाथ धाम के कपाट खोलने की तैयारी आखिरी चरणों में हैं। वहीं बताया जा रहा है कि बदरीनाथ मंदिर के कपाट खोलने के लिएं मंदिर के रावल समेत 27 लोग ही जा सकेंगे। प्रशासन की मानें तो मंदिर में किसी भी श्रद्धालुओं को आने की इजाजत नहीं दी जाएगी। 

जोशिमठ के सब-डिवीजनल मैजिस्ट्रैट अनिल चन्याल ने इस बात की जानकारी दी कि बदरीनाथ के कपाट 15 मई को खोले जाने हैं और उस समय मंदिर के मुख्य पुजारी समेत सिर्फ 27 लोग ही जा सकेंगे। उन्होंने बताया है कि लॉकडाउन और कोरोना संक्रमण को देखते हुए भारत सरकार की गाइड लाइन के अनुसार ये निर्णय लिया गया है। 

बदरीनाथ के कपाट खोलने के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा जाएगा। चान्याल ने बताया कि बदरीनाथ में बिजली, पेयजल समेत आवश्यक सुविधाओं की तैयारी हो गई है। कपाट खुलने के मौके पर न तो कोई वीआईपी बदरीनाथ जा सकेगा और न ही आम श्रद्धालु।

बता दें बदरीनाथ हिन्दू धर्म के चार धामों में से एक महत्वपूर्ण धाम है। ये भगवान विष्णु को समर्पित है। वहीं उत्तराखंड में मौजूद गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ के कपाट खोल दिए गए हैं। अब 15 मई को बदरीनाथ के कपाट भी खोल दिए जाएंगे।  

टॅग्स :पूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठMakar Sankranti 2026: जिजीविषा का उत्प्रेरक पर्व है मकर संक्रांति

पूजा पाठDiwali Puja Time Today: दिवाली पूजा का समय और शुभ मुहूर्त कब है?, 20 अक्टूबर गणेश-लक्ष्मी पूजा...

पूजा पाठHappy Diwali 2025 Wishes: दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं, मैसेज, फोटो, स्टेटस...

भारतGanesh Chaturthi 2025: मूर्ति विसर्जन को लेकर सुविधा, मोबाइल ऐप से सभी जानकारी, ऐसे करें डाउनलोड, ठाणे नगर निगम ने जारी किया

भारतMadras High Court: कोई भी जाति मंदिर के स्वामित्व का दावा नहीं कर सकती?, मद्रास उच्च न्यायालय ने कहा- पूजा और प्रबंधन सभी भक्त करें

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल