लाइव न्यूज़ :

होली के दिन नालंदा जिले के आधा दर्जन गांवों में नहीं जलता चूल्हा, जानें क्या है मान्यता?

By एस पी सिन्हा | Updated: March 7, 2023 16:43 IST

गाँव के लोगों का कहना है कि होली में घरों में चूल्हा नहीं जलाने की परम्परा पिछले 51 सालों से चली आ रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक इस इलाके में संत बाबा की समाधि स्थल है।

Open in App

पटना:बिहार के नालंदा जिले में कई ऐसे गांव हैं, जहाँ होली के मौके पर घरों में चूल्हा ही नहीं जलाया जाता है। जबकि, रंगों का त्यौहार होली पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता और इस दिन लोग अपने घरों में पकवान बनाकर परिजनों और दोस्तों के साथ मिलकर खाते हैं।

जबकि इसके उलट पतुआना, बासवान बिगहा, ढीबरापर, नकटपुरा और डेढ़धारा जैसे गांवों में होली के दिन किसी के घर चूल्हा नहीं जलता है।

गाँव के लोगों का कहना है कि होली में घरों में चूल्हा नहीं जलाने की परम्परा पिछले 51 सालों से चली आ रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक इस इलाके में संत बाबा की समाधि स्थल है।

संत बाबा का लोग आज भी आदर करते हैं लेकिन आज से 51 साल पहले जब संत बाबा जिन्दा थे। उन्हें गांव में होली मनाने का तरीका बहुत बुरा लगता था। गाँव में लोग होली के दिन शराब पी लेते थे। वहीं, माँस का सेवन भी करते थे। हाल यह है कि इलाके में होली की पहचान शराब और मांस बन गया था।

लोग शराब पीकर हुडदंग मचाते थे। साथ ही लड़ाई झगड़ा भी करते थे। यह सब देखकर संत बाबा ने एक परम्परा की शुरूआत की। उन्होंने होली के दिन किसी घर में चूल्हा नहीं जलाने का फरमान जारी कर दिया। इसके बाद आज भी लोग इस परम्परा को मानते हैं।

यहां होली को घरों में चूल्हा नहीं जलाया जाता है। होली के एक दिन बाद यहां होली मनाई जाती है। इस दिन संत बाबा के समाधि स्थल पर पूजा अर्चना की जाती है। वहीं होलिका दहन के दिन अखंड कीर्तन का आयोजन किया जाता है।

टॅग्स :होली 2023होलीबिहारत्योहारहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल