नवंबर में दिवाली, करवा चौथ, छठ सहित हैं कई बड़े त्योहार, यहां देखें सभी पर्वों की पूरी लिस्ट

By गुणातीत ओझा | Published: November 2, 2020 01:16 PM2020-11-02T13:16:22+5:302020-11-02T15:09:42+5:30

नवंबर माह की शुरुआत हो चुकी है। शरद पूर्णिमा के बाद कार्तिक माह भी शुरू हो चुका है। इस नवंबर माह में कई बड़े त्योहार पड़ रहे हैं।

november 2020 festivals vrat holiday list diwali 2020 dhanteras karwa chauth chhath puja ahoi ashtami muhurt | नवंबर में दिवाली, करवा चौथ, छठ सहित हैं कई बड़े त्योहार, यहां देखें सभी पर्वों की पूरी लिस्ट

November 2020 Festivals And Holidays List

Highlightsनवंबर माह की शुरुआत हो चुकी है। शरद पूर्णिमा के बाद कार्तिक माह भी शुरू हो चुका है।इस नवंबर माह में कई बड़े त्योहार पड़ रहे हैं।

November 2020 Festivals And Holidays List: नवंबर माह की शुरुआत हो चुकी है। शरद पूर्णिमा के बाद कार्तिक माह भी शुरू हो चुका है। इस नवंबर माह में कई बड़े त्योहार पड़ रहे हैं। माह के शुरुआत में करवा चौथ फिर दिवाली, छठ पूजा के साथ कई अन्य बड़े त्योहार मनाए जाएंगे। नवंबर माह का पहला व्रत करवा चौथ है। इसके बाद साल का सबसे बड़ा त्योहार दीपावली है। आइये आपको बताते हैं नवंबर माह में पड़ने वाले त्योहारों की लिस्ट, और पर्वों के शुभ मुहूर्त..

नवंबर 2020 में पड़ने वाले व्रत और त्योहारों की संपूर्ण लिस्ट:

4 नवंबर बुधवार संकष्टी चतुर्थी, करवा चौथ
8 नवबंर रविवार अहोई अष्टमी
11 नवंबर बुधवार रमा एकादशी
12 नवबंर गुरुवार गोवत्स द्वादशी
13 नवंबर शुक्रवार मासिक शिवरात्रि , धनतेरस , प्रदोष व्रत
14 नवंबर शनिवार दिवाली, नरक चतुर्दशी
15 नवंबर रविवार गोवर्धन पूजा, कार्तिक अमावस्या
16 नवंबर सोमवार भाई दूज, वृश्चिक संक्रांति
20 नवंबर शुक्रवार छठ पूजा

धनतेरस 2020 तिथि और शुभ मुहूर्तः

धनतेरस तिथि - शुक्रवार, 13 नवंबर 2020
धनतेरस पूजन मुहूर्त - शाम 05:25 बजे से शाम 05:59 बजे तक।
प्रदोष काल - शाम 05:25 से रात 08:06 बजे तक।
वृषभ काल - शाम 05:33 से शाम 07:29 बजे तक।
त्रयोदशी तिथि प्रारंभ - 12 नवंबर 2020 की रात 09:30 बजे से

दिवाली 2020 शुभ पूजन मुहूर्तः

लक्ष्मी पूजा मुहूर्त: 14 नवंबर की शाम 5 बजकर 28 मिनट से शाम 7 बजकर 24 मिनट तक
प्रदोष काल मुहूर्त: 14 नवंबर की शाम 5 बजकर 28 मिनट से रात 8 बजकर 07 मिनट तक
वृषभ काल मुहूर्त: 14 नवंबर की शाम 5 बजकर 28 मिनट से रात 7 बजकर 24 मिनट तक

गोवर्धन पूजा पर्व तिथि - रविवार, 15 नवंबर 2020

गोवर्धन पूजा सायं काल मुहूर्त - दोपहर बाद 15:17 बजे से सायं 17:24 बजे तक
प्रतिपदा तिथि प्रारंभ - 10:36 (15 नवंबर 2020) से
प्रतिपदा तिथि समाप्त - 07:05 बजे (16 नवंबर 2020) तक

भाई दूज तिथि – सोमवार, 16 नवंबर 2020

भाई दूज तिलक मुहूर्त - 13:10 से 15:17 बजे तक (16 नवंबर 2020)
द्वितीय तिथि प्रारंभ - 07:05 बजे से (16 नवंबर 2020)
द्वितीय तिथि समाप्त - 03:56 बजे तक (17 नवंबर 2020)

छठ पूजा 2020 की तिथि 20 नवंबर 2020

छठ पूजा के दिन सूर्योदय – 06 बजकर 48 मिनट तक
छठ पूजा के दिन सूर्यास्त – 17:26 तक
षष्ठी तिथि आरंभ – 21:58 (19 नवंबर 2020) 

Web Title: november 2020 festivals vrat holiday list diwali 2020 dhanteras karwa chauth chhath puja ahoi ashtami muhurt

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे